Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Malaika Arora और Arjun Kapoor के बीच बढ़ी दरार, एक्ट्रेस ने दिया ब्रेकअप का एक और हिंट?

Arjun Kapoor और Malaika Arora के ब्रेकअप की अफवाहों ने सभी को हैरान कर दिया है. इसी बीच खबर है कि एक्ट्रेस ने अर्जुन की बहनों को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है.

Malaika Arora और Arjun Kapoor के बीच बढ़ी दरार, एक्ट्रेस ने दिया ब्रेकअप का एक और हिंट?

Arjun Kapoor Malaika Arora 

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं पर हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से ये अफवाह फैल रही हैं और दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है. इस शॉकिंग खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसी बीच खबर ये भी है कि एक्ट्रेस ने अर्जुन की बहनों को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है.

पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं. बीते कई दिनों से एक्ट्रेस अपने इंस्टा स्टोरी पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं जिसे देख लोग उनके अलग होने के कयास लगा रहे हैं. इस बीच खबर ये भी है कि मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया था जिसमें जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर शामिल थे. हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस या परिवार ने कुछ नहीं कहा है.

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा केवल अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को फॉलो करती थीं लेकिन अब उन्होंने उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. वहीं एक्ट्रेस अभी भी अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं और अंशुला भी अभी भी मलाइका को फॉलो कर रही हैं.

malaika

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Malaika Arora ने पहनी ऐसी शर्ट, खींचा फैंस का ध्यान

वहीं मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई में पपराजी के कैमरे में कैद हुई थीं. इस दौरान वो एक टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसपर कुछ ऐसा लिखा था जिसे देख लोग हैरान थे. उनके टी-शर्ट पर एक स्माइली बना हुआ था और लिखा था 'Lets fall apart ' यानी 'चलो अलग हो जाते हैं.' फैंस ये देख काफी हैरान और परेशान हो गए. लोगों को उनके रिश्ते को लेकर चिंता सता रही है.

फिलहाल कपल ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है पर देखना ये होगा कि दोनों 5 सालों तक डेट करने के बाद वाकइ अलग हो गए हैं या ये सब महज एक अफवाह है. 

ये भी पढ़ें: तलाक के बाद Arjun Kapoor संग जुड़ा Kusha Kapila का नाम,  एक्ट्रेस ने खबरों पर कुछ इस तरह किया रिएक्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement