Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Haryana Elections 2024 से पहले Ram Rahim फिर जेल से बाहर, 5 साल में कितनी बार मिली जेल से छुट्टी

Ram Rahim रोहतक की सुनारिया जेल से फरलो पर रिहाई मिलने के बाद फिर एक बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा स्थित आश्रम में पहुंच गया है.

Latest News
Haryana Elections 2024 से पहले Ram Rahim फिर जेल से बाहर, 5 साल में कितनी बार मिली जेल से छुट्टी
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

Haryana Assembly Elections 2024 से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर जेल से रिहाई मिल गई है. राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर रिहा किया गया है. राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार सुबह 6.30 बजे रिहा कर दिया गया है. यह साल 2020 से अब तक चार साल में 9वां और पिछले 13 महीने में तीसरा मौका है, जब राम रहीम को जेल से छुट्टी दी गई है. राम रहीम को फरलो पर रिहाई दिए जाने को हरियाणा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां राम रहीम के समर्थक बहुत सारी सीटों पर उलटफेर करने की क्षमता रखते हैं. माना जा रहा है कि राज्य की BJP सरकार ने सियासी फायदा लेने के लिए राम रहीम को फरलो दी है. इसके चलते राज्य का सियासी पारा फिर से चढ़ने के आसार बन रहे हैं.

20 साल कैद की सजा काट रहा है डेरा प्रमुख

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पर अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार करने का आरोप है. यह घटना उसके सिरसा स्थित आश्रम में हुई थी. इस आरोप में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त, 2017 में राम रहीम को दोषी करार दिया था. राम रहीम को इसके लिए 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. तब से राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है.

बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम

रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होने के बाद राम रहीम मंगलवार को सीधे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुंचा है, जहां वह डेरा सच्चा सौदा के बरनावा आश्रम में रहेगा. यही आश्रम इससे पहले भी फरलो पर रिहाई के बाद राम रहीम का ठिकाना बनता रहा है. 

हाई कोर्ट की अनुमति से मिली है फरलो

राम रहीम ने जेल से 21 दिन की फरलो पर रिहाई की याचिका राज्य सरकार के पास जून में दाखिल की थी. साथ ही राम रहीम ने फरलो लेने के लिए पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट से भी अनुमति मांगी थी. दरअसल राम रहीम को बार-बार फरलो दिए जाने के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसके बाद फरवरी में हाई कोर्ट ने बिना उसकी अनुमति के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को फरलो दिए जाने पर रोक लगा दी थी. अब हाई कोर्ट की अनुमति से ही राम रहीम को फरलो मिली है.

चार साल में 9 बार जेल से छुट्टी

  • 24 अक्टूबर 2020: अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए राम रहीम को पहली बार एक दिन की पैरोल मिली थी. 
  • 21 मई 2021: राम रहीम को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई.
  • 7 फरवरी 2022: राम रहीम को सरकार ने परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो पर रिहा किया.
  • जून 2022: राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली, लेकिन हरियाणा में ठहरने पर रोक लगी. यूपी के बरनावा आश्रम में भेजा गया.
  • 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को फिर से बरनावा आश्रम जाने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली. म्यूजिक वीडियो बनाकर जारी किया.
  • 21 जनवरी 2023: राम रही शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए छठीं बार पैरोल पर 40 दिन के लिए बाहर आया.
  • 20 जुलाई 2023: राम रहीम को सातवीं बार पैरोल पर रिहाई मिली. इस बार 30 दिन की छुट्टी पर बाहर आया. 
  • 21 नवंबर 2023: राम रहीम फिर बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा. इस बार 21 दिन की फरलो पर हुआ रिहा.
  • 13 अगस्त, 2024: राम रहीम 9वीं बार जेल से फरलो पर बाहर आया है. 21 दिन की रिहाई में बरनावा आश्रम में रहेगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement

Live tv

Advertisement
Advertisement