Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

सिंधिया के गढ़ में गरजीं प्रियंका गांधी, जनता को दी 5 गारंटी, क्या है कांग्रेस का नया सियासी दांव?

प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन की प्रचंड लहर है. अगर सरकार बनी तो कांग्रेस 5 वादों को पूरा करेगी. कांग्रेस के 5 वादे क्या हैं, जिन्हें प्रियंका गांधी ने दोहराया है, आइए जानते हैं.

सिंधिया के गढ़ में गरजीं प्रियंका गांधी, जनता को दी 5 गारंटी, क्या है कांग्रेस का नया सियासी दांव?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली. (तस्वीर-PTI)

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने जन आक्रोश रैली को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की व्यापक लहर है, और कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों को पांच गारंटी मिलेगी. 

प्रियंका ने पार्टी के सत्ता में आने पर मध्यप्रदेश के लोगों के लिए कांग्रेस की पांच गारंटी दोहराई. पिछले 40 दिनों में प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है. यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेता ने महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के स्मारक पर जा कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र ग्वालियर में 'जन आक्रोश' रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि हाल में उन्होंने वरिष्ठ विपक्षी नेताओं को ‘चोर’ बताकर उनका अपमान किया है. 

इसे भी पढ़ें- ज्ञानवापी पर बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष को झटका, अब पूरे परिसर का होगा ASI सर्वे

मणिपुर को लेकर केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने अफसोस जताते हुए कहा, 'राजनीतिक शालीनता समाप्त हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है, जिसके कारण जनता के वास्तविक मुद्दे और परेशानियां पीछे धकेल दी जाती हैं.'

प्रियंका गांधी ने कहा, 'मणिपुर में भयानक अत्याचार हुआ. हमारे प्रधानमंत्री ने 77 दिन तक कोई बयान नहीं दिया, एक लफ्ज नहीं कहा. एक भयानक वीडियो जारी होने के बाद कल मजबूरी में एक वाक्य बोला. इसमें भी राजनीति घोल दी और उन प्रदेशों का नाम लिया जहां विपक्ष की सरकार है.'

टमाटर को लेकर केंद्र को फटकारा

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में दो कारोबारी मुनाफा कमा रहे हैं. उनमें से एक प्रतिदिन 1600 करोड़ रुपये कमा रहा है जबकि एक किसान एक दिन में 27 रुपए भी नहीं कमा पा रहा है. प्रियंका ने टमाटर की कीमतों सहित महंगाई को लेकर भी सरकार की आलोचना की. 

इसे भी पढ़ें- Kashi Vishwanath Temple और  Gyanvapi Masjid का आखिर विवाद क्या है?

प्रियंका गांधी ने वादा किया है कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो 5 गारंटी उनकी पार्टी लेगी. प्रियंका गांधी ने पुरानी पेंशन योजना से लेकर महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक मदद तक का वादा दोहराया है.

क्या है कांग्रेस के 5 वादे?

- कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी
- महिलाओं को 1500 रुपये आर्थिक सहायता
- पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर
- 100 यूनिट मुफ्त बिजली 
- किसानों के लिए ऋण माफी योजना

मध्य प्रदेश में दमखम से उतर गई हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने 12 जून को जबलपुर में एक रैली को संबोधित कर प्रदेश में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी. उन्होंने जबलपुर में कहा था कि अगर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आती है तो वह पांच गारंटी लागू करेगी. उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे रहने का आरोप लगाया है. प्रियंका गांधी अब मध्य प्रदेश चुनावों में पूरे दमखम के साथ उतर गई हैं. (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement