Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Chandra Grahan 2022: दो बार लगेगा चंद्र ग्रहण और दो सूर्य पर आएगी मुश्किल

Chandra Grahan 2022: ग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह से काफी अहम होते हैं.

Chandra Grahan 2022: दो बार लगेगा चंद्र ग्रहण और दो सूर्य पर आएगी मुश्किल

चंद्र ग्रहण 2022

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

Chandra Grahan 2022: साल 2022 आने वाला है और इसके साथ ही लोगों ने पंचांग देखकर शुभ मुहूर्त, व्रत और त्योहार देखना शुरू कर दिया है. बस आपकी इसी खोज को ध्यान में रखते हुए हम आपको 2022 में लगने वाले ग्रहण के बारे में बताने वाले हैं क्योंकि ग्रहण (Grahan 2022) भी एक ऐसी घटना है जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. क्योंकि ग्रहण धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह से काफी अहम होते हैं. बता दें कि 2022 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे. जिसमें से दो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) और दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) शामिल हैं. 2022 में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan in 2022) कब लगेगा इसके बारे में जानते हैं. 

2022 का पहला चंद्र ग्रहण (First Lunar Eclipse of 2022)

2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा यह सोमवार के दिन पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. जो सुबह 7 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण को दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अंटार्कटिका समेत भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: क्यों अशुभ होता है दूध गिरना ? काली मिर्च और तेल गिरना भी माना जाता है गलत

2022 दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse 2022) 

2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी मंगलवार के दिन लगेगा. भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण इस दिन दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा. साथ ही इस चंद्र ग्रहण को भारत, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी/पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. हिन्दू पंचांग के मुताबिक इन दोनों चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य होगा. ऐसे में सूतक काल के दौरान गर्भवती महिला सहित सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगा.

ये भी पढ़ें: राक्षस था शिव-पार्वती का एक पुत्र, मां से विवाह की इच्छा ने किया था अंत

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement