Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें ग्रहण का समय से लेकर सूतक काल तक सबकुछ

Chandra Grahan 2023: भारत में चंद्र ग्रहण पर सूतक काल मान्य होगा या नहीं इसकों लेकर कई सवाल उठ रहे हैं तो चलिए इस बारे में जानते हैं.

Latest News
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें ग्रहण का समय से लेकर सूतक काल तक सबकुछ

प्रतीकात्मक तस्वीर

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदीः ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहण (Chandra Grahan 2023) बहुत ही महत्वपूर्ण घटना होती है. इस साल 2023 में चार ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से सूर्य ग्रहण लग चुका है तो वहीं आज चंद्र ग्रहण लग रहा है. आज 5 मई 2023 का सूर्य ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन लग रहा है. वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) के रूप में मनाया जाता है.

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाने की स्थिति में लगता है. आज का यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भारत में नहीं लग रहा है ऐसे में भारत में इसका सूतक काल (Chandra Grahan sutak kaal) मान्य होगा या नहीं इसकों लेकर कई सवाल उठ रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2023) पर लग रहे चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा और इसका सूतक काल (Chandra Grahan sutak kaal) मान्य होगा या नहीं होगा.

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2023 Time)
आज रात को 8 बजकर 45 मिनच से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और यह देर रात 1 बजे समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) का परमग्रास का रात 10 बजकर 53 मिनट पर होगा. बता दें कि, आज लग रहा यह ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा जो भारत में नजर नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2023: आज लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों के लिए शुभ होगा और किन्हें रहना होगा सावधान

यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023)
यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा हालांकि यह कई जगहों से देखा जा सकेगा. यह ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा.

भारत में ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं (Chandra Grahan 2023 Sutak Kaal)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण से पहले की अवधि को सूतक काल कहा जाता है. सूतक काल को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई शुभ कार्य को करने की मनाही होती है. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement