Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Sawan Somwar को इन चीजों का करें दान, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगे दुख

Sawan Somwar 2023: सावन के सोमवार को कई चीजों का दान करने से आपके ऊपर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है.

Latest News
Sawan Somwar को इन चीजों का करें दान, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगे दुख

फोटो साभारः सोशल मीडिया

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदीः सावन में सोमवार के दिन (Sawan Somwar 2023) का विशेष महत्व होता है. सावन में सोमवार (Sawan Somwar 2023) के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है. सावन (Sawan Somwar 2023) की शुरुआत 4 जुलाई 2023 को हो चुकी है. इस बार अधिक माह के कारण सावन 59 दिनों का होगा. जिसमें 8 सोमवार के व्रत (Sawan Somwar 2023) रखें जाएंगे. अब सावन का दूसरा सोमवार का व्रत 17 जुलाई 2023 को रखा जाएगा. इस दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए व्रत करने और शिव पूजा (Sawan Somwar Shiv Puja) के साथ ही आपको इन खास चीजों का दान करना चाहिए. सावन के सोमवार को इन चीजों का दान (Sawan Somwar Upay) करने से आपके ऊपर शिव जी की विशेष कृपा होगी. तो चलिए आपको सावन सोमवार को दान (Sawan Somwar Upay) करने वाली इन चीजों के बारे में बताते हैं.

सावन सोमवार को इन चीजों का करें दान (Sawan Somwar Upay)
सफेद कपड़े का दान

सोमवार के दिन सफेद चीजों को दान करने का विशेष महत्व होता है. सावन में सोमवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और चंद्र देव और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है.

सूर्यास्त के समय भूलकर भी न करें ये काम, शुरू हो जाएगा बैड लक, बिगड़ने लगेंगे काम

दूध और चावल का करें दान
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध का अभिषेक किया जाता है. सोमवार के दिन गरीबों को दूध का दान करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. इस दिन आपको शिव जी को दूध का अभिषेक करने के साथ  गरीबों और जरूरतमंदों को दूध दान में देना चाहिए. इस दिन चावल और दूध चावल की खीर भी दान करनी चाहिए.

रुद्राक्ष का दान
सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. अगर आपको किसी भी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन रुद्राक्ष दान करना चाहिए.

रविवार को सूर्य को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें उच्चारण, मिलेगी तरक्की

शिव मंदिर में इन चीजों का करें दान
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए आपको शिव मंदिर में अन्न, फल, सफेद चीजों और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए. आपको जरूरतमंद लोगों और गरीबों को इन चीजों का दान करना चाहिए. इस उपाय को करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

चांदी का दान
सोमवार के दिन चांदी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. आप अपनी इच्छा के अनुसार चांदी की चीजों का मंदिर या किसी को दान कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement