Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

पेड़ गिरने की दिशा से मिलते हैं किस्मत से जुड़े संकेत, इस दिशा में गिरने से होती है परेशानी

Vastu Shastra: वास्तु के मुताबिक पेड़ गिरने की दिशा से भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई संकेत मिलते हैं.

Latest News
पेड़ गिरने की दिशा से मिलते हैं किस्मत से जुड़े संकेत, इस दिशा में गिरने से होती है परेशानी

प्रतीकात्मक तस्वीर

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदीः वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में सभी चीजों की दिशाओं के बारे में बताया गया है. वास्तु  (Vastu Tips) के अनुसार वस्तुओं की दिशाओं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है. वास्तु के मुताबिक पेड़ गिरने की दिशा (Trees Cutting Vastu) से भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई संकेत मिलते हैं. पेड़ काटने के बाद किस दिशा में गिरता है इससे शुभ-अशुभ फल प्राप्त होते हैं तो चलिए जानते हैं कि किस दिशा में पेड़ गिरने (Trees Cutting) से क्या प्रभाव होता है.

इन दिशाओं में पेड़ गिरना माना जाता है शुभ
पेड़ काटने के बाद वह पूर्व दिशा में गिरता है तो यह जीवन में धन-धान्य में वृद्धि की ओर इशारा करता है. उत्तर दिशा में पेड़ गिरना भी धन के आगमन के संकेत देता है. ऐसे ही उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में पेड़ का कटकर गिरना बहुत ही अच्छा माना जाता है.

आर्थिक तंगी को हमेशा के लिए दूर करना चाहते हैं तो नहाने के बाद करें ये 5 काम

इस दिशा में गिरे पेड़ तो मिलते हैं अशुभ संकेत
पेड़ के दक्षिण दिशा में गिरने का अर्थ है कि जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दक्षिण पूर्व दिशा में पेड़ के गिरने से आग का भय होता है. दक्षिण पश्चिम दिशा पेड़ कटकर गिरता है तो इसका अर्थ है कि परिवार में कलह हो सकती है.

वास्तु में पेड़ काटने के नियम
पेड़ काटने के लिए मृगशिरा, पुनर्वसु, अनुराधा, हस्त, मूल, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, स्वाति और श्रवण इन सभी नक्षत्रों को शुभ माना जाता है इन नक्षत्रों में पेड़ काट सकते हैं. पेड़ काटने से पहले उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement