Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

IPL 2023: संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ छक्के लगाने में तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड, खतरे में दिख रहा धोनी का रिकॉर्ड

Sanju Samson 114 Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेली. उन्होंने इस मुकाबले में 5 छक्के लगाए. अब वह आईपीएल में 114 छक्के लगा बड़ा रिकॉर्ड बना चुके हैं. 

IPL 2023: संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ छक्के लगाने में तोड़ा �केएल राहुल का रिकॉर्ड, खतरे में दिख रहा धोनी का रिकॉर्ड

Sanju Samson 114 6 IN IPL

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: संजू सैमसन इस दौर के सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं और आईपीएल में उनके बल्ले से कई बार तूफानी पारियां देखने को मिली हैं. हैदराबाद के खिलाफ (RR Vs SRH) उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और ताबड़तोड़ 5 छक्के जड़े. इन 5 छक्कों के साथ ही आईपीएल में उनके 115 छक्के हो चुके हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं. जानें संजू से कितना आगे हैं धोनी और क्या यह युवा खिलाड़ी उनकी बराबरी कर सकता है या नहीं. 

संजू सैमसन 5वें नंबर पर, धोनी हैं टॉप पर 
संजू सैमसन के आईपीएल में अब 114 छक्के हो चुके हैं और उन्होंने केएल राहुल (109) को पीछे छोड़ दिया है. उनसे आगे ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी हैं. धोनी ने आईपीएल में अब तक 232 छक्के लगाए हैं और दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने 131 छक्के लगाए हैं. ऋषभ पंत के 123 छक्के हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि धोनी अभी लिस्ट में काफी ऊपर हैं लेकिन सीएसके कप्तान अपने करियर के आखिरी दौर में हैं जबकि संजू अभी युवा हैं और लगातार खेल रहे हैं. ऐसे में उनके पास मौका है कि वह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. भारतीय फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि लिस्ट में मौजूद पांचों खिलाड़ी भारतीय हैं. 

यह भी पढ़ें: ईडन गार्डंस में नीतीश राणा और शिखर धवन किन खिलाड़ियों पर जताएंगे भरोसा, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11 

IPL 2023 में अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं संजू सैमसन
संजू सैमसन अब तक आईपीएल 2023 में कुल 11 पारियां खेल चुके हैं और उन्होंने 30.80 की औसत से 308 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 154.77 का है जिसे काफी अच्छा माना जा सकता है. उन्होंने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं और 19 छक्के भी जड़े हैं. अब देखना है कि बचे हुए मुकाबले में इस टैलेंटेड खिलाड़ी के बल्ले से कितने रन निकलते हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL पर मंडराया आसमानी खतरा, 'मोका' की वजह से KKR और PBKS का टूटेगा प्लेऑफ में पहुंचने का सपना?  

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 
1) महेंद्र सिंह धोनी: 232 छक्के 
2) दिनेश कार्तिक: 131 छक्के 
3) ऋषभ पंत: 123 छक्के
4) संजू सैमसन: 114 छक्के
5) केएल राहुल: 109 छक्के

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement