Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

21 साल की उम्र में कमाया बड़ा नाम, जानें कैसी जिंदगी जीती हैं Miss India Sini Shetty

27 साल बाद Miss World 2023 का आयोजन भारत में होने वाला है. इस बार भारत की Sini Shetty पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी. सिनी Femina Miss India 2022 भी रह चुकी हैं. आइए उनकी कमाई और लैविश लाइफस्टाइल के बारे में जानें सबकुछ.

21 साल की उम्र में कमाया बड़ा नाम, जानें कैसी जिंदगी जीती हैं Miss India Sini Shetty

Sini Shetty 

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: 27 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड (Miss World 2023) पेजेंट का आयोजन करने जा रहा है. आखिरी बार 1996 में देश ने इस पेजेंटी की मेजबानी की थी. खास बात ये है कि इस साल मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022) सिनी शेट्टी (Sini Shetty) मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं. ऐसे में महज 21 साल की उम्र में सिनी के ये लिए ये मुकाम हासिल करना किसी सपने से कम नहीं था. आइए सिनी के बारे में जानें कुछ दिलचस्प बातें.  

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज सजा था. महज 21 साल की उम्र में सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को पछाड़ते हुए ये क्राउन अपने नाम किया था. सिनी ने ना सिर्फ विनिंग क्राउन अपने नाम किया बल्कि कम्पटीशन में उन्हें मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस टेलेंटेड से भी नवाजा जा चुका था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

वैसे तो सिनी कर्नाटक से आती हैं पर उनका जन्म मुंबई में हुआ था. अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है. वो सीएफए (Charted Finance Analyst) कर रही हैं. वहीं मिस इंडिया बनने के बाद वो कई इवेंट और प्रोग्राम में नजर आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौजूदा नेटवर्थ 31 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Miss World 2023: 27 साल बाद भारत को मिला बड़ा मौका, देश को रिप्रेजेंट करेंगी Sini Shetty, जानें क्या होगा खास

सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टा पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि उन्हें ट्रैवलिंग का काफी शौक है. वो खिताब जीतने के बाद कहीं घूमने जाना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: Femina Miss India 2022: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुरीद हैं मिस इंडिया Sini Shetty, जानिए उनके बारे में सबकुछ 

इंस्टा पर सिनी शेट्टी की फोटो देख मालूम चलता है कि काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं. वो अपनी खूबसूरती से किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

4 साल से कर रही हैं डांसिग

4 साल की उम्र में उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था. 14 साल में वो भरतनाट्यम डांसर बन गई थीं. वो अक्सर इंस्टा पर भी अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement