trendingPhotosDetailhindi4002278

PHOTOS: Burj Khalifa पर दिखाई गई 83 की झलक, खुशी से फूले नहीं समाए Ranveer-Deepika

इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म '83' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस बीच ये दोनों सुपरस्टार दुबई पहुंचे हैं.

  •  
  • |
  •  
  • Dec 17, 2021, 11:06 AM IST

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के दुबई पहुंचते ही उन्हें एक बेहद खास सरप्राइज मिला. दुनिया भर में '83' को प्रमोट करने के लिए बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर इस फिल्म के मोंटाज दिखाए गए. इस दौरान रणवीर-दीपिका खुशी से फूले नहीं समाए और इस नजारे को एक टक देखते ही रह गए. बुर्ज खलीफा से रणवीर-दीपिका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

1.रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
1/5

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कुछ इस तरह हाथों में हाथ लिए बुर्ज खलीफा पर नजरें टिकाए दिखाई दिए. इस फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है.
 



2.रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
2/5

बुर्ज खलीफा पर '83' के मोंटाज देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. सभी सेल्फी और वीडियोज लेते नजर आए. 
 



3.रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
3/5

फिल्म '83' में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी का रोल कर रही हैं. इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नजर आएंगे.
 



4.रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
4/5

24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने जा रही फिल्म 83, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 3डी फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी.



5.रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
5/5

दुबई में फिल्म प्रमोशन के दौरान रणवीर और दीपिका के आउटफिट्स को लेकर भी खूब चर्चाएं रहीं. जहां एक तरफ दीपिका ऑल रेल लुक में नजर आईं तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर ने ग्लोडन ग्लिटरी टॉप और यलो ट्राउजर पहना हुआ था.



LIVE COVERAGE