Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Digvijay Singh ने क्यों कहा, भारत जोड़ो यात्रा के बाद बदल जाएगा राहुल गांधी का अवतार?

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा है, इस यात्रा से राहुल की छवि बदल जाएगी

 Digvijay Singh ने क्यों कहा, भारत जोड़ो यात्रा के बाद बदल जाएगा राहुल गांधी का अवतार?

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह. (फोटो-PTI)

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएन हिंदी: दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), कांग्रेस (Congress) पार्टी में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं. वह अपनी पार्टी के खिलाफ भी जाकर बोलने से नहीं डिगते हैं लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आलाकमान एक बार फिर खुश हो सकता है. उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ भी की लेकिन कांग्रेसी नेताओं को नसीहत भी दी. दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा है कि राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के प्रतीक बन गए हैं. कांग्रेस के अखिल भारतीय मार्च के बाद वह एक नए अवतार में दिखाई देंगे.

दिग्विजय सिंह कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ी यात्रा का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने PTI को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने निश्चित रूप से कांग्रेस को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है. यह कई वर्षों के बाद हो रहा है, जब कांग्रेस पार्टी पर चर्चा की जा रही है. राहुल गांधी जिन-जिन जगहों से गुजर रहे हैं लोग उनसे प्रभावित हो रहे हैं. वे खुश हैं कि राहुल गांधी सबके साथ पैदल चल रहे हैं. 

क्यों फ्रीज किया गया शिवसेना का चुनाव चिह्न? अब क्या चुनेंगे उद्धव और शिंदे? जानें पूरा मामला

कश्मीर से कन्याकुमारी तक मजबूत होगी पार्टी

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह यात्रा पार्टी को मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विचारधारा और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता गायब है. कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू-कश्मीर में खत्म होने वाली यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं. मार्च के दौरान कांग्रेस के कई नेता 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे.

राहुल गांधी.

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'इस देश में अगर कोई 'त्याग' करता है, तो वह हमेशा पूजनीय होता है. सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद का 'त्याग' किया. यहां राहुल गांधी पैदल चल रहे हैं. गर्मी में पसीना बहा रहे हैं, बारिश में खड़े हैं, हर तरह की फेक न्यूज और मानहानि के खिलाफ लड़ रहे हैं. वह भारत जोड़ो के प्रतीक बन गए हैं.'

राहुल गांधी की कैसे मदद कर रही है भारत जोड़ो यात्रा?

जब दिग्विजय सिंह से यह पूछा गया कि राहुल गांधी के लिए यह यात्रा किस तरह से मदद कर रही है, उन्होंने कहा कि ठीक है. अब आप उन्हें उनके नए अवतार में देखेंगे. उन्होंने कहा कि वह राहुल को लंबे समय से जानते हैं और एक बार जब वह कुछ करने का फैसला कर लेते हैं तो उसे हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता.

Hindi को राष्ट्रभाषा बनाने के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी? कन्नड़ बोलने वालों को दिलाया भरोसा

राहुल के आगे के राजनीतिक सफर पर उन्होंने कहा,'जिस दिन वह फैसला कर लेंगे, उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा.'

कैसे नेता हैं राहुल गांधी? दिग्विजय सिंह ने बताया

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा, 'सच कहूं तो मैंने उन्हें हमेशा बेहद उत्साही और जिज्ञासू के तौर पर देखा है. वह अपनी विचारधारा को लेकर प्रतिबद्ध हैं. वह आपको तब तक जाने नहीं देंगे जब तक कि उनके पास उनके उत्तर न हों. और, वह एक विनम्र और आध्यात्मिक नेता हैं.'

शशि थरूर ने जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस में बड़े बदलाव करने का वादा

दिग्विजय सिंह अपनी पार्टिी की आलोचना करने से भी नहीं डिगते हैं. वह अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए थे. नाराजगी के बाद भी वह मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बने. उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन की तुलना में कांग्रेस एक बेहद गरीब, कैडर बेस्ड पार्टी है. 

राहुल गांधी.

क्यों राहुल गांधी की पदयात्रा से दिग्विजय सिंह को है उम्मीद?

दिग्विजय सिंह के पास इस सवाल का भी जवाब है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक जन आंदोलन का हिस्सा है और नए नेता पुराने आंदोलनों से निकलते हैं. जाहिर है, पार्टी से नया नेतृत्व उभरेगा. जो लोग मार्च में हिस्सा ले रहे हैं, उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है और अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं. 

क्या है राहुल की पदयात्रा से उम्मीद?

दिग्विजय सिंह ने उम्मीद जताई है कि पद यात्रा से पार्टी का कैडर बेस मजबूत होगा. उन्होंने कहा है कि इस पार्टी में जो कमी है वह विचारधारा और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता है. उन्होंने अफसोस जताया है कि यह पार्टी एक भ्रमित संदेश दे रही है. कांग्रेस टुकड़ों में काम कर रही है. कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों को एकजुट करने का काम किया है. अब नया प्रारूप तैयार हो रहा है. 

राहुल गांधी.

NCERT ने बंद कर दी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना, जानिए क्या है वजह

कैसे चल रही है भारत जोड़ो यात्रा?

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हर राज्य और जिले के लिए समन्वयक नियुक्त किए हैं और पार्टी के प्रमुख निकाय और प्रकोष्ठ भी ऐसा कर रहे हैं. यह कदम जमीनी स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मीडिया अब हमें देख रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर से बाहर, सड़कों पर हैं.

राहुल गांधी.

पार्टी के सीनियर नेताओं पर क्या बोले दिग्वजिय सिंह?

दिग्विजय सिंह ने कुछ कांग्रेसी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो भारतीय राजनीति के विशेषज्ञ हैं लेकिन दिल्ली में अपने घरों से बाहर नहीं निकले हैं. लंबे समय तक संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के दिग्गज नेता ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि बीजेपी इसकी आलोचना कर रही है और इस पर प्रतिक्रिया दे रही है.

राहुल गांधी.

राहुल गांधी को दिग्विजय सिंह ने दी ये सलाह 

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को एक अहम सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को चलना चाहिए. जब यह पूछा गया कि क्या इस यात्रा से कोई नया दिग्विजय सिंह निकलेगा उन्होंने कहा कि वह एक विनम्र, डाउन टू अर्थ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement