Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Daily Horoscope 23rd September : वृष न करें आज कोई वादा, निभाना होगा मुश्किल, मिथुन की रॉकिंग रहेगी पर्सनालिटी

Daily Horoscope 23rd September : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदल रही है. इसमें आपकी राशि के रंग-रूप क्या होंगे बता रहे हैं आचार्य डॉक्टर विक्रमादित्य. 

Daily Horoscope 23rd September : वृष न करें आज कोई वादा, निभाना होगा मुश्किल, मिथुन की रॉकिंग रहेगी पर्सनालिटी
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी : पितृपक्ष के अब कुछ ही दिन बचे हैं. सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदल रही है. इसमें आपकी राशि के रंग-रूप क्या होंगे बता रहे हैं आचार्य डॉक्टर विक्रमादित्य. 

मेष - आज का दिन समृद्धि लेकर आएगा. आपकी ऊर्जा और उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगी व तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे. अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं.
शुभ अंक - 1                    शुभ रंग - नारंगी 
उपाय – शिव का विशेष का पाठ करें.
           
वृष - आज आप से कोई वादा मत कीजियेगा. यदि कोई योजना आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें. मतभेद के चलते संबंधों में दरार पड़ सकती है. कारोबार के विस्तार पर विचार कर सकते है..
शुभ अंक - 9                     शुभ रंग - लाल 
उपाय – महालक्ष्मी को कमल चढ़ायें.

मिथुन – आज आपका व्यक्तित्व आपको आपको लाभ देगा. रोज़मर्रा के कार्यों में व्यस्तता रहेगा. नौकरीपेशा जातक की मुश्किलें आज बढ़ सकती है. 
शुभ अंक - 2                    शुभ रंग - सफेद
उपाय - शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
            
कर्क - कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव आपको तनाव दे सकता है. आपका ज्ञान लोगों को प्रभावित करेगा. ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं. बजट का ख्याल रखें. नही ंतो परेशानी बढ़ सकती है.
शुभ अंक - 7                       शुभ रंग - क्रीम 
उपाय – जाता वाला नारियल पानी में प्रवाहित कर दीजिए.

सिंह - दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा. निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे. कोई पुराना दोस्त मदद लेकर आ सकता है. आज आप बिना जरूरत खर्च करने से बचे.
शुभ अंक - 4                 शुभ रंग - भूरा 
उपाय - कुत्ते को दुध पिलायें.
          
कन्या - महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें. कोई बड़ा आपकी सहायता कर सकता है. आज नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं. निवेश करना आज शुभ रहेगा.
शुभ अंक - 8                      शुभ रंग - नीला
उपाय - घर में घी का दीपक प्रज्वलित करें.
तुला- आर्थिक सुधार होना के ओग है. आपकी छवि अच्छा परिणाम देगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रोपर्टी को लेकर विवाद बढ़ेगा.
शुभ अंक - 6                     शुभ रंग - गुलाबी
उपाय - दुर्गा जी का पाठ कीजिए.
                
वृश्चिक - आज आप पैसा बना सकते हैं. नयी काम को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी. जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. घर के किसी के आने के योग है.
शुभ अंक - 3                       शुभ रंग - पीला
उपाय – मंदिर में रेशमी वस्त्र का दान करें .  
धनु - दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे. आकस्मिक मुनाफ़े के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे. आज कुछ लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे. 
शुभ अंक - 5                       शुभ रंग - हरा 
उपाय - गणपति पर दूर्वा अर्पित करें.
          
मकर - किसी ज्ञानी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कारोबारी जीवन में आज कुछ अलग करने का दिन है. व्यवसाय में आंशिक लाभ ही प्राप्त होंगे. दीर्घ अवधि के निवेश में लाभ होगा.
शुभ अंक - 9                     शुभ रंग - लाल 

उपाय - आज किसी मंदिर में छाया देने वाला पौधा लगायें.


कुम्भ - आज निवेश फ़ायदेमंद रहेगा. अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है. आज आप कारेाबारी प्रतिस्पर्धियों से परेशान रहंेंगे. आज अपनी योजना मे बदलाव कर सकते हैं. 
शुभ अंक - 1                    शुभ रंग - नारंगी 
उपाय - उगते सूर्य को अर्घ्य दीजिए.
                      
मीन - आज अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ. आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी. आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. 
शुभ अंक - 3                       शुभ रंग - केसरिया 
उपाय – महालक्ष्मी के मंत्रो का पाठ करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement