trendingNowhindi4028617

Vat Savitri Vrat 2022: 29 या 30 मई किस दिन रखा जाएगा यह व्रत? जानिए पक्की तारीख

Vat Savitri Vrat 2022: अमावस्या तिथि शुरू 29 मई को हो रही है मगर इस तिथि का समापन 30 मई के दिन हो रहा है. व्रत 29 को रखें या 30 को .

Vat Savitri Vrat 2022: 29 या 30 मई किस दिन रखा जाएगा यह व्रत? जानिए पक्की तारीख
वट सावित्री व्रत 2022

डीएनए हिंदी: हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत 2022 ( Vat Savitri Vrat 2022 ) रखा जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वे वट वृक्ष के सामने विधिवत पूजा करती हैं और साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी आराधना करती हैं. इस साल यानि 2022 में यह व्रत किस दिन रखा जाएगा इसपर लोग असमंजस की स्थिति में हैं. वह इसलिए क्योंकि अमावस्या तिथि शुरू 29 मई को हो रही है मगर इसका समापन 30 मई के दिन हो रहा है. जिस वजह महिलाएं इस सोच में हैं कि वे व्रत 29 को रखें या 30 को. आइए जानते हैं.

आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार क्या है पक्की तारीख 

हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 29 मई, रविवार को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है. इसका समापन अगले दिन यानि 30 मई सोमवार को शाम 4 बजकर 59 मिनट पर होगा. अब क्योंकि सूर्योदय 30 मई को होगा और प्रातः 7 बजकर 12 मिनट पर सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत होगी तो वट सावित्री व्रत 2022 30 मई को ही रखा जाएगा. साथ ही इस दिन व्रत रखने से पुण्य की प्राप्ती भी होगी. 

Shani Jayanti 2022: शनिदेव की इन 5 राशियों पर है नजर, बचने के लिए करें ये उपाय

वट सावित्री व्रत 2022 ( Vat Savitri Vrat 2022 ) का फल

  • पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को जरूरी माना जाता है. 

  • वट सावित्री 2022 का व्रत रखने से पति का स्वास्थ्य ठीक रहता है. 

  • इस व्रत को रखने से बच्चों की भी सेहत अच्छी रहती है. 

  • माना जाता है कि जो महिला इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 

  • धन प्राप्ति के लिए भी इस व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

Nautapa 2022: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का होने वाला है प्रवेश, बढ़ सकती है गर्मी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.