Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Holi 2023: क्या शादी के लिए शुभ होता है होली का दिन? जानें ये बात कितनी सही और कितनी गलत

Holi 2023: होली से पहले के आठ दिन होलाष्टक लग जाते हैं इन दिनों को अशुभ माना जाता है इसलिए इन दिनों शादी नहीं होती है.

Holi 2023: क्या शादी के लिए शुभ होता है होली का दिन? जानें ये बात कितनी सही और कितनी गलत

प्रतीकात्मक तस्वीर

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: होली (Holi 2023) का पर्व आ चुका है आज देश भर में होलिका दहन (Holika Dahan 2023) का पर्व मनाया जा रहा है वहीं कल रंगों की होली यानी दुल्हड़ी (Dhulandi 2023) मनाई जाएगी. होली से पहले फरवरी के महीने में शादियों का सीजन खूब चला है. फरवरी में खूब शादियां हुई हैं. हालांकि होली (Holi 2023) से पहले के आठ दिनों यानी होलाष्टक को अशुभ माना जाता है इसलिए इन दिनों शादी नहीं होती है. होलाष्टक की शुरूआत के साथ ही शादियां बंद हो जाती है लेकिन क्या होली (Holi 2023) के दिन शादी का मुहूर्त (Vivah Muhurat) होता है. ऐसा सवाल कई लोगों के मन में आता है कि होली के दिन शादी (Vivah Muhurat) कर सकते हैं. आज हम आपको यहीं बताने वाले हैं कि होली के दिन शादी करना शुभ (Vivah Muhurat)  होगा या नहीं होगा. 

विवाह शुभ मुहूर्त (Vivah Shubh Muhurat)
होली का पर्व इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा. होलिका दहन आज यानी 7 मार्च को होगा. अगले दिन दुल्हड़ूी होगी. इस साल होली पर शुभ योग बन रहे हैं ऐसे में यह दिन विवाह के लिए उचित माना जा रहा है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन शादी का शुभ मुहूर्त रात को 12 बजकर 08 मिनट से लेकर 1 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़ें - Falgun Purnima 2023: आज है फाल्गुन मास की पूर्णिमा, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

होलाष्टक का अशुभ प्रभाव (Holashtak 2023)
होली से पहले के आठ दिनों को अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इन दिनों ग्रहों का प्रभाव उग्र होता है. हालांकि होलाष्टक का अशुभ प्रभाव सभी जगहों पर एक जैसा नहीं होता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में होलाष्टक का प्रभाव नहीं होता है ऐसे में इन जगहों पर शादी मुंडन जैसे कार्य कर सकते हैं. होलाष्टक के दिनों में झाखंड के आदिवासी लोगों के बीच शादियों का चलन है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement