Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Braj Ki Holi: आज बरसाने में हो रही लट्ठमार होली, कल नंदगांव में बजेंगी लाठियां, यहां देखें होली का कलेंडर

Braj Ki Holi: ब्रज में होली का त्योहार अलग ही अंदाज में मनाया जाता है. आज बरसाने में लड्डू की होली खेली जाएगी. कल लट्ठमार होली होगी.

Braj Ki Holi: आज बरसाने में हो रही लट्ठमार होली, कल नंदगांव में बजेंगी लाठियां, यहां देखें होली का कलेंडर

बरसाने-की-लठमार-होली

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: हिंदू के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का त्योहार आने वाला है. होली का पर्व (Holi 2023) पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. पूरे देश में होली का त्योहार रंगों और गुलाल से मनाया जाता है लेकिन ब्रज की होली (Braj Holi 2023) की बात करें तो यहां पर होली (Holi 2023) का त्योहार अलग ही अंदाज में मनाया जाता है. यहां पर बसंत पंचमी के बाद से ही होली (Holi 2023) का उत्सव शुरू हो जाता है और रोजाना पूरे उत्साह के साथ होली मनाई जाती है.

ब्रज की लट्ठमार होली (Lathamar Holi 2023) तो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत प्रसिद्ध है. यहां लोग दूर-दूर से इसे देखने के लिए आते हैं. ब्रज में होली (Braj Holi 2023) से 10 दिन पहले कई कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाता है. इस साल 2023 होने वाले कार्यक्रम का शेड्यूल आ चुका है तो चलिए आपको ब्रज की होली (Braj Holi 2023) के शेड्यूल के बारे में बताते हैं कि यहां कब और कहां पर होली के कार्यक्रम होंगे.

यह भी पढ़ें - US Visa Mandir: हैदराबाद बालाजी मंदिर में 11 परिक्रमा करते ही मिलता है यूएस के लिए वीजा

बरसाना लड्डू होली (Laddu Holi 2023)
बरसाना में लड्डू होली मनाई जाती है इस साल लड्डू होली 27 फरवरी को मनाई जाएगी. इस होली को मनाने के लिए बरसाना मंदिर में भक्तों के ऊपर सौ किलो लड्डू लुटाए जाते हैं. भक्त लोग राधारानी मंदिर के बाहर भंडारों का आयोजन भी करवाते हैं. बरसाना की यह होली बहुत ही अनोखी और अद्भुद होती है. लड्डू होली के बाद से ही यहां पर होली के आयोजन की शुरूआत हो जाती है. लड्डू होली के बाद लट्ठमार होली मनाई जाती है.

ब्रज होली 2023 (Braj Holi 2023)
नंदगांव की होली - इस साल फाग आमंत्रण के साथ नंदगांव की होली की शुरू होगी. नंदगांव की होली 27 फरवरी को मनाई जाएगी. लड्डू होली भी इसी दिन मनाई जाएगी. संकीर्तन समाज रात्रि 27 फरवरी को है.

 

ब्रज की होली कैलेंडर 2023  

  • 28 फरवरी 2023 - लट्ठमार होली, बरसाना
  • 01 मार्च 2023 - लट्ठमार होली, नंदगांव
  • 03 मार्च 2023 - रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीकृष्ण जन्मस्थान
  • 04 मार्च 2023 - छड़ीमार होली, गोकुल
  • 06 मार्च 2023 - होलिका दहन, फालेन गांव
  • 07 मार्च 2023 - द्वारकाधीश का डोला, द्वारकाधीश मंदिर
  • 08 मार्च 2023 - दाऊजी का हुरंगा, बलदेव
  • 12 मार्च 2023 - रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर,दाऊजी हुरंगा बलदेव, रावल हुरंगा और नंदगांव हुरंगा

यह भी पढ़ें - Lathmar Holi 2023: इस दिन होगी ब्रज की लट्ठमार होली, यहां देखें रंगोत्सव की तिथियां

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement