Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Sawan Month 2023: सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

Sawan Month 2023: सावन के सोमवार का व्रत करने से भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है. सावन में शिवलिंग पर कई खास चीजों को चढ़ाने से कई लाभ मिलते हैं.

Latest News
Sawan Month 2023: सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

Sawan Month 2023

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदीः सावन माह (Sawan Month 2023) को भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है. शिवभक्तों के लिए सावन माह (Sawan Month 2023) का बहुत ही अधिक महत्व होता है. इस पावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से रोग-दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. सावन के सोमवार (Sawan Sonwar) का व्रत करने से भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है. सावन में शिवलिंग पर कई खास चीजों को चढ़ाने से कई लाभ मिलते हैं. अब जल्द ही सावन महीने (Sawan Month 2023) की शुरुआत होने वाली है तो चलिए बताते हैं कि सावन कब से शुरू हो रहे हैं.

सावन की शुरुआत (Sawan 2023 Start End And Date)
हिंदू पंचांग के पांचवें महीने सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 को हो रही है. अधिकमास होने के कारण इस बार सावन दो महीने का होगा. सावन माह का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा. चलिए जानते हैं कि सावन में किन चीजों को चढ़ाने से क्या लाभ मिलते हैं.

Sawan 2023: इस दिन हो रही है सावन महीने की शुरुआत, भोलेनाथ की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय

शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से मिलेंगे ये लाभ
- पशु, भवन तथा वाहन की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर दही से अभिषेक करना चाहिए.
- गन्ने के रस का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है.
- सरसों के तेल का अभिषेक करने से रोग और शत्रुओं से छुटकारा मिलता है और घी का अभिषेक करने से वंश विस्तार होता है.
- जल में शहद मिलाकर अभिषेक करने से धनवृद्धि होती है. तीर्थ स्थान के जल से शिवलिंग पर अभिषेक करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
- रोगों से मुक्ति के लिए जल मे इत्र मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. पुत्र प्राप्ति के लिए दूध का अभिषेक करना चाहिए.
- गंगा जल से अभिषेक करने से ज्वर ठीक हो जाता है।
- भक्तों को सदबुद्धि के लिए दुध में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. इन चीजों का अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement