Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

IPL 2023 Auction Live: IPL 2023 Auction Live: विदेशी खिलाड़ियों की हो रही चांदी, पढ़ें किस पर लग रही कितनी बोली, देखें लाइव अपडेट्स

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन जारी है. सैम करन से लेकर कैमरून ग्रीन जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी है.

IPL 2023 Auction Live: IPL 2023 Auction Live: विदेशी खिलाड़ियों की हो रही चांदी, पढ़ें किस पर लग रही कितनी बोली, देखें लाइव अपडेट्स

ipl 2023 auction live updates latest news indian premier league 2023 mini auction in kochi 

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कुछ दमदार खिलाड़ी खरीदना चाहेंगी. इस नीलामी में 405 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. कोच्चि में चल रहे इस ऑक्शन में 131 गेंदबाज, 61 बल्लेबाज, 155 ऑलराउंडर और 58 विकेटकीपर शामिल हैं. हालांकि सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के पास 7, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 9, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 14, गुजराज टाइटंस के पास 10, पंजाब किंग्स के पास 12, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17, मुंबई इंडियंस के पास 12, राजस्थान रॉयल्स के पास 13, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 14 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 9 स्लॉट बचे हैं.
 

LIVE BLOG

  • 23 Dec 2022, 17:21 PM

    मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

    घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का मुकेश कुमार को फायदा मिला है. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 17:03 PM

    शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

    गुजरात टाइटंस ने शिवम मावी को 6 करोड़ रुपए में खरीदा है. मावी का वेस प्राइज सिर्फ 40 लाख था. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 16:57 PM

    नरायण जगदीशन को कोलकाता ने खरीदा

    घरेलू क्रिकेट में लगातार 5 शतक जड़ने वाले नरायण जगदीशन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है. यह केकेआर की बहली खरीद है.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 16:56 PM

    अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिला खरीददार

    घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को बेस प्राइज में भी किसी ने नहीं खरीदा.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 16:51 PM

    जम्मू कश्मीर के विव्रांत शर्मा को SRH ने खरीदा

    सनराइजर्स हैदरादाब ने जम्मू कश्मीर के एक और खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया है. विव्रांत शर्मा को हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 15:54 PM

    - IPL 2023 Mini Auction: बेन स्टोक्स के चल रहे अच्छे दिन



    इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की किस्मत काफी अच्छी चल रही है. अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप और फिर पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जिताने वाले स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है. स्टोक्स अब आईपीएल में धोनी की टीम को जिताने में अहम रोल निभाएंगे.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 15:27 PM

    IPL Auctions: कैमरून ग्रीन 17.50 करोड़ में बिके



    ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत में सफलता मुंबई इंडियंस के हाथ ही लगी.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 15:20 PM

    - IPL Auctions: सैम करन ने रचा इतिहास

    सैम करन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 15:13 PM

    - IPL Mini Auction 2023: अजिंक्या रहाणे को मिला धोनी का साथ

    अजिंक्या रहाणे ने कुछ दिन पहले रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था, जिसका फायदा उन्हें आईपीएल ऑक्शन में मिला. उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 15:05 PM

    - IPL 2023 Mini Auction: रूट और राइली रूसो Unsold



    आईपीएल ऑक्शन 2023 में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है. जो रूट जिनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज राइली रूसो को भी किसी ने नहीं खरीदा.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 14:59 PM

    IPL 2023 Mini Auction Updates: मयंक अग्रवाल को हुए SRH

    मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा. उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई से हैदराबाद को जंग लड़नी पड़ी. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 14:55 PM

    IPL 2023 Mini Auction:

    हैरी ब्रुक्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा. इंग्लैंड के खिलाड़ी की चांदी हो गई है.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 14:55 PM

    IPL 2023 Mini Auction:

    हैरी ब्रुक्स पर भिड़ रहे हैं SRH और RR. 10 करोड़ रुपए से ऊपर की लग चुकी है बोली.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 14:39 PM

    केन विलियमसन पर शुरू हुई नीलामी

    न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पर नीलामी शुरू हो चुकी है. उन्होंने गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा.
     

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 14:36 PM

    आशीष नेहरा, जाहीर खान और गौतम गंभीर भी मौजूद

    सभी फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल्स खिलाड़ियों की लिस्ट के साथ तैयार हैं. आशीष नेहरा, जाहीर खान और गौतम गंभीर भी मौजूद हैं.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 13:20 PM

    शुरू हुई IPL 2023 Auction की नीलामी

    सभी फ्रेंचाइजी के आधिकारी ऑक्शन टेबल पर बैठ चुके हैं और शुरू होने जा रही है नीलामी.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 13:17 PM

    दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी नीलामी

    कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में IPL 2023 Auction का आयोजन हो रहा है. 
     

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 23 Dec 2022, 13:14 PM

    दो करोड़ की बेस प्राइज वाले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी

    ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों ने खुद का 2 करोड़ की बेस प्राइज वाली वर्ग में रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें कैमरुन ग्रीन, ट्रैविस हेड और क्रिस लिन. 
     

     

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement