Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

IPL 2022 MI VS CSK: धोनी ने फिनिश की मुंबई इंडियंस की Playoffs उम्मीदें, आखिरी ओवर में दिलाई रोमांचक जीत 

Dhoni ने आखिरी बॉल पर करारा चौका ठोक सीएसके को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई.

Latest News
IPL 2022 MI VS CSK: धोनी ने फिनिश की मुंबई इंडियंस की Playoffs उम्मीदें, आखिरी ओवर में दिलाई रोमांचक जीत 

धोनी ने आखिरी ओवर में 16 रन ठोक सीएसके को शानदार जीत दिलाई.

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बार​ फिर साबित कर दिया कि उन्हें परफेक्ट फिनिशर क्यों कहा जाता है. धोनी की आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी ने आईपीएल के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी. धोनी ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन ठोके. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का ठोक 215 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सीएसके को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई. 

आखिरी ओवर का रोमांच 
मुंबई इंडियंस के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के दो विकेट जल्दी गिर गए. रुतुराज गायकवाड एक बार फिर फेल रहे. वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. रॉबिन उथप्पा ने 30, ​मिशेल सेंटनर ने 11, अंबाती रायडू ने 40, शिवम दुबे ने 13 रन बनाए. कप्तान रवींद्र जडेजा 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद टीम को जीत दिलाने की पूरी जिम्मेदारी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस पर आ गई. प्रिटोरियस ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए लेकिन वह आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्यू आउट होकर चले गए. 

IPL 2022 MI VS CSK: मुकेश चौधरी की घातक यॉर्कर ने उड़ाया स्टंप, बैठे रह गए Ishan Kishan, देखें वीडियो 

मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला. जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर प्रिटोरियस के आउट होने के बाद सीएसके को 5 गेंदों में 17 रन की जरूरत थी. ब्रावो ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर धोनी को स्ट्राइक दे दी. तीसरी गेंद पर धोनी ने छक्का ठोक डाला, चौथी पर चौका और पांचवीं पर 2 रन लिए. अब आखिरी गेंद में चार रन की जरूरत थी. धोनी फॉर्म में थे. पैड्स पर आई फुल टॉस गेंद को उन्होंने नीचे से उठाया और बेकवार्ड स्क्वेयर लेग की ओर करारा चौका ठोक डाला. 

IPL 2022 MI VS CSK: कौन हैं ऋतिक शौकीन? मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर के बजाय जिसे कराया डेब्यू 

प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म
इसी के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं. मुंबई इंडियंस लीग के 14 मुकाबलों में से पहले 7 मैच हार चुकी है. एमआई के लिए यह मैच करो या मरो का था. अगले 7 मुकाबलों में उसे जीत भी मिलती है तो वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी क्योंकि इसके लिए टीम को 16 अंकों की जरूरत होगी. अगले सात मैच जीतने के बाद एमआई को 14 अंक ही मिलेंगे. 

IPL 2022: 19 की उम्र में 175 KPH की रफ्तार से फेंकता है गेंद, CSK को मिला Adam Milne का रिप्लेसमेंट 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement