Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

IPL Auction: 551 करोड़ में बिके 204 खिलाड़ी, ईशान किशन सबसे महंगे Player बने, रैना को नहीं मिला खरीदार

दूसरे दिन के लिए मुंबई इंडियंस के पर्स में सबसे ज्यादा रुपये बचे हैं.

Latest News
IPL Auction: 551 करोड़ में बिके 204 खिलाड़ी, ईशान किशन सबसे महंगे Player बने, रैना को नहीं मिला खरीदार

ishan kishan

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: आईपीएल मेगा नीलामी के दो दिनों में खिलाड़ियों पर पैसों की खूब बारिश हुई. रविवार रात 9.15 बजे नीलामी खत्म हुई. इसमें 204 खिलाड़ियों पर 551 करोड़ 70 लाख रुपये लगाए गए. पहले दिन 74 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजी ने 388 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे. इन प्लेयर्स में 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे. मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन 15.25 करोड़ पाकर आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. 

दूसरे दिन की शुरुआत एडेन मार्करम से की गई. उन्हें सन राइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीदा. वहीं फॉर्म से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ में अपना बना लिया. इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ मची. आखिरकार उन्हें मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीद लिया. अनकैप्ड टिम डेविड को मुंबई ने 8.25 करोड़ में खरीदा. रोमारिया शेफर्ड के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ दिखी. सन राइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 7.75 करोड़ में खरीद लिया. 

पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ में खरीदा 
दूसरे दिन पंजाब किंग्स ने इंग्लिश खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ में खरीदकर चौंका दिया. लियाम के लिए कई फ्रेंचाइजी में मुकाबला देखने को मिला. आखिरकार उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीद लिया. 

अर्जुन तेंदुलकर 30 लाख में बिके 
सचिन तेंदुलकर के बेटे और पिछले साल मुंबई की खरीद अर्जुन तेंदुलकर को इस बार फिर मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीद लिया. उनके लिए गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई. आखिरकार उन्हें मुंबई ने अपना बना लिया. 
 

 

आखिरकार इन खिलाड़ियों को मिला खरीदार 
अनसोल्ड रहे डेविड मिलर, सैम बिलिंग्स और ऋद्धिमान साहा को आखिरकार दूसरे दिन देर शाम खरीदार मिल गया.  Accelerated Auction में मिलर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़, सैम बिलिंग्स को केकेआर ने 2 करोड़ और ऋद्धिमान साहा को गुजरात टाइटंस ने 1.90 करोड़ में खरीद लिया. वहीं मैथ्यू वेड को गुजरात टाइटंस ने 2.40 करोड़, सी हरि निशांत को चेन्नई ने 20 लाख, अनमोल प्रीत सिंह को मुंबई ने 20 लाख, एन जगदीशन को 20 लाख में खरीदा. 

विष्णु विनोद को सन राइजर्स ने 50 लाख, क्रिस जॉर्डन को चेन्नई ने 3.6 करोड़, लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख, कर्ण शर्मा को आरसीबी ने 50 लाख, कुलदीप सैन को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख, एलेक्स हेल्स को केकेआर ने 1.5 करोड़ और एविन लुइस को लखनऊ ने 2 करोड़ में अपना बना लिया. करुण नायर को राजस्थान रॉयल्स ने 1.40 करोड़, ग्लेन फिलिप्स को सन राइजर्स ने 1.50 करोड़ और टिम सीफर्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा.

Accelerated Auction में ये खिलाड़ी भी बिके 

नाथन एलिस पंजाब किंग्स 75 लाख 

​फजलहक फारुकी सन राइजर्स 50 लाख 

रमनदीप सिंह मुंबई इंडियंस 20 लाख 

अथर्व टेड पंजाब किंग्स 20 लाख 

ध्रुव जुरैल राजस्थान रॉयल्स 20 लाख 

मयंक यादव लखनऊ 20 लाख 

तेजस बरोका राजस्थान रॉयल्स 20 लाख 

भानुका राजपक्षे पंजाब​ किंग्स 20 लाख 

गुरकीरत सिंह गुजरात टाइटंस 50 लाख 

टिम साउदी केकेआर 1.50 करोड़ 

राहुल बुद्धी मुंबई इंडियंस 20 लाख 

बेनी होवेल पंजाब किंग्स 40 लाख 

कुलदीप यादव राजस्थान रॉयल्स 20 लाख 

वरुण आरोन गुजरात 50 लाख 

रमेश कुमार केकेआर 20 लाख 

ऋतिक शौकीन मुंबई 20 लाख 

आर भगत चेन्नई 20 लाख 

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने 30 लाख में खरीदा 

शुभम गढ़वाल राजस्थान रॉयल्स 20 लाख 

मोहम्मद नबी केकेआर 1 करोड़ 

उमेश यादव केकेआर 2 करोड़ 

जेम्स नीशाम राजस्थान रॉयल्स 1.50 करोड़ 

नाथन कूल्टर नायल राजस्थान रॉयल्स 2 करोड़ 

विकी ओस्तवाल दिल्ली कैपिटल्स 20 लाख 

रेसी वेन डेर डूसेन राजस्थान रॉयल्स 1 करोड़ 

डेरिल मिशेल राजस्थान रॉयल्स 75 लाख 

सिद्धार्थ कौल आरसीबी 75 लाख 

आर्यन जुयाल मुंबई 20 लाख 

लवनीत सिसोदिया आरसीबी 20 लाख 

फाबियान एलेन मुंबई 75 लाख 

डेविड विली आरसीबी 2 करोड़ 

अमन खान केकेआर 20 लाख 

डेविड मलान को नहीं मिला खरीदार 
वहीं इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज डेविड मलान को कोई खरीदार नहीं मिला. मलान की आईसीसी करंट रैंकिंग 5 है. वह काफी महीनों तक टी 20 के नंबर 1 बल्लेबाज रहे हैं. 

UPDATES: 

मनदीप सिंह- 1.10 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 

मार्नस लाबुशेन अनसोल्ड 

चेतेश्वर पुजारा अनसोल्ड 

इयोन मॉर्गन अनसोल्ड 

सौरभ तिवारी अनसोल्ड 

एरोन फिंच अनसोल्ड 

पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ में खरीदा 

डोमनिक ड्रेक्स को गुजरात टाइटंस ने 1.10 करोड़ में खरीदा 

जेम्स नीशाम अनसोल्ड 

जयंत यादव को गुजरात टाइटंस ने 1.70 करोड़ में खरीदा 

विजय शंकर को गुजरात टाइटंस ने 1.40 करोड़ में खरीदा 

क्रिस जॉर्डन अनसोल्ड 

ओडिएन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ में खरीदा 

सन राइजर्स ने मैक्रो जैनसन को 4.2 करोड़ में खरीदा 

चेन्नई ने शिवम दुबे को 4 करोड़ में खरीदा 

के गौतम को 90 लाख में लखनऊ ने खरीदा 

ईशांत शर्मा अनसोल्ड 

खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा

लखनऊ ने दुष्मांता चमीरा को 2 करोड़ में खरीदा 

लुंगी एनगिडी अनसोल्ड 

चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा 

संदीप शर्मा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख में खरीदा 

नवदीप सैनी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा 

शेल्डन कॉट्रेल अनसोल्ड 

जयदेव उनादकट मुंबई इंडियंस 1.30 करोड़ 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले नाथन कूल्टर अनसोल्ड 

मयंक मार्कंडेय को मुंबई इंडियंस ने 65 लाख में खरीदा 

टी 20 रैंकिंग में नंबर 2 Bowler तबरेज शम्सी अनसोल्ड 

अफगानिस्तान के स्पिनर कैस अहमद अनसोल्ड 

ईश सोढ़ी अनसोल्ड 

पीयूष चावला अनसोल्ड 

अनकैप्ड प्लेयर्स 

विराट सिंह, हिम्मत सिंह, सचिन बेबी, हरनूर सिंह, हिमांशु राणा अनसोल्ड 

केकेआर ने रिंकू सिंह को 55 लाख में खरीदा 

लखनऊ के लिए मनन वोहरा 20 लाख में बिके

अनकैप्ड ललित यादव को डीसी ने 65 लाख में खरीदा 

रजत पटेल को डीसी ने 20 लाख में खरीदा 

अंडर 19 कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा 

मुंबई इंडियंस ने एन तिलक वर्मा को 1.70 करोड़ में खरीदा 

महिपाल रोमरोर 90 लाख में आरसीबी के हुए 

अनुकूल रॉय को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा

गुजरात टाइटंस ने दर्शन नालकंडे को 20 लाख में खरीदा 

विकी ओस्तवाल अनसोल्ड 

संजय यादव को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख में खरीदा 

अंडर 19 खिलाड़ी राज बावा को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजवर्धन हैंगरगेकर को 1.50 करोड़ में खरीदा 

यश ठाकुर अनसोल्ड, अर्जन नागस्वाला, अनसोल्ड 

यश दयाल पर गुजरात टाइटंस पर लगाया दांव, 3.20 करोड़ में खरीदा 

सिमरजीत सिंह चेन्नई 20 लाख में खरीदा 

मुज्तबा यूसुफ अनसोल्ड 

कुलदीप सैन अनसोल्ड 

आकाश सिंह अनसोल्ड 

फिन एलेन को आरसीबी ने 80 लाख में खरीदा 

चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉन्वे को 1 करोड़ में खरीदा 

एलेक्स हेल्स्, एविन लुइस, करुण नायर अनसोल्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने रोवमन पॉवेल केा 2.8 करोड़ में खरीदा

रेसी वेन डेर डूसेन अनसोल्ड 

चेरिथ असलांका अनसोल्ड 

पंजाब किंग्स ने ऋषि धवन को 55 लाख में खरीदा 

जॉर्ज गार्टन अनसोल्ड 

ड्वेन प्रिटोरियस को चेन्नई ने 50 लाख में खरीदा 

शेरफेन रुदरफोर्ड को आरसीबी ने 1 करोड़ में खरीदा 

1.90 करोड़ में चेन्नई के हुए मिशेल सेंटनर

रहमानुल्लाह गुरबाज अनसोल्ड 

बेन मेक्डर्मोट अनसोल्ड 

ग्लेन फिलिप्स अनसोल्ड 

जेसन बेरेनड्रॉफ आरसीबी के लिए 75 लाख में बिके 

नाथन एलिस अनसोल्ड, फजलाहक फारुकी अनसोल्ड 

सिद्धार्थ कौल अनसोल्ड 
ओबेड मेक्कॉय को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख में खरीदा 
टायमल मिल्स को मुंबई ने 1.50 करोड़ में खरीदा 
एडम मिल्ने को चेन्नई ने 1.90 करोड़ में खरीदा 
रीस टोपले अनसोल्ड, एंड्रयू टाय अनसोल्ड, संदीप वारियर, संदीप अग्रवाल, टॉम कोहलर, समीर रिजवी, अपूर्व वानखेड़े अनसोल्ड 

सुभ्रांशु सेनापति को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा 

अपूर्व वानखेड़े, अथर्व अंकोलेकर अनसोल्ड 

प्रेरक मांकड़ को पंजाब किंग्स ने 20 लाख, प्रवीण दुबे को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख और सूर्य प्रभुदेसाई को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा

अनकैप्ड वैभव अरोड़ा को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा 

मुकेश चौधरी को केकेआर ने 20 लाख, राशिख दार को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा

मोहसिन खान को लखनऊ ने 20 लाख, चामा मिलिंद को आरसीबी ने 25 लाख, प्रशांत सोलंकी को चेन्नई ने 1.50 करोड़ में खरीदा

सीन अबॉट को सन राइजर्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा 

गुजरात टाइटंस ने अल्जारी जोसेफ को 2.40 करोड़ में खरीदा 

मुंबई इंडियंस ने रिले मेरेडिथ को 1 करोड़ में खरीदा 

केन रिचर्डसन अनसोल्ड 

लखनऊ ने आयुष बदोनी को 20 लाख में खरीदा 

अनीश्वर गौतम को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा 

केकेआर ने 20 लाख में लगाई बाबा इंद्रजीत की बोली 

केकेआर ने चमिका करुणारत्न को 50 लाख में खरीदा  

अभिजीत तोमर को केकेआर ने 40 लाख में खरीदा

आर समर्थ को सन राइजर्स ने 20 लाख में खरीदा 

अभिजीत तोमर को केकेआर ने 40 लाख में खरीदा 

सन राइजर्स के लिए शशांक सिंह 20 लाख में बिके 
केल मेयर्स को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा 
करन शर्मा लखनऊ 20 लाख 
बलतेज ढांढा पंजाब किंग्स 20 लाख 
सौरभ दुबे सन राइजर्स 20 लाख 
मोहम्मद अरशद खान मुंबई 20 लाख 
अंश पटेल पंजाब किंग्स 20 लाख

अशोक शर्मा केकेआर 55 लाख 
अरुणय सिंह राजस्थान रॉयल्स 20 लाख 

Fisrt Day दीपक चाहर 14 करोड़, श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, निकोलस पूरन और शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ पाकर 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए. 

MI ने आईपीएल नीलामी के पहले दिन ईशान किशन सहित 15.25 करोड़ के लिए सिर्फ 4 खिलाड़ियों को चुना. नीलामी के दूसरे दिन मुंबई सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीद सकती है. 

IPL: 18 साल के 3 करोड़ी Baby AB, खरीदने के लिए फ्रेंचाइजीज में लग गई होड़ 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी 

क्रिस जॉर्डन ओवरसीज ऑलराउंडर ₹2,00,00,000
नाथन कूल्टर-नाइल ओवरसीज बॉलर ₹2,00,00,000
एविन लुईस ओवरसीज बल्लेबाज ₹2,00,00,000
जोफ्रा आर्चर ओवरसीज ऑलराउंडर ₹2,00,00,000
जेम्स विंस ओवरसीज बल्लेबाज ₹2,00,00,000
मर्चेंट डी लैंग ओवरसीज बॉलर ₹2,00,00,000
साकिब महमूद विदेशी गेंदबाज ₹2,00,00,000
एश्टन एगर ओवरसीज ऑलराउंडर ₹2,00,00,000
डेविड विली ओवरसीज ऑल-राउंडर ₹2,00,00,000
क्रेग ओवरटन ओवरसीज ऑलराउंडर ₹2,00,00,000

IPL: कौन हैं अभिनव मनोहर सदारंगानी? जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2022: जानिए कौन हैं आईपीएल की नीलामी में अचानक एंट्री लेने वाले चारू शर्मा 

अंडर 19 के इन खिलाड़ियों पर नजर 
अंडर 19 टीम टीम के कई खिलाड़ियों ने मेगा नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. कप्तान यश ढुल का बेस प्राइस 20 लाख, ऑलराउंडर राजवर्धन हैंगरगेकर 30 लाख, ऑलराउंडर राज बावा बेस प्राइस 20 लाख के साथ नीलामी में रहे. है. विकी ओस्तवाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. दूसरे दिन पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत को कोई खरीदार नहीं मिला.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement