Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

'Ashok Gehlot हों या Shashi Tharoor, राहुल गांधी की कठपुतली होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष'

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए टकराव अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच नजर आ रहा है. शशि थरूर अध्यक्ष बनने के लिए महत्वाकांक्षी नजर आ रहे हैं.

'Ashok Gehlot हों या Shashi Tharoor, राहुल गांधी की कठपुतली होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष'

शशि थरूर, राहुल गांधी और अशोक गहलोत. (फाइल फोटो)

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है. अशोक गहलोत चाहते हैं कि अध्यक्ष का पद राहुल गांधी ही संभालें वहीं शशि थरूर बदलाव के पक्षधर हैं. कांग्रेस की अलग-अलग प्रदेश इकाइयां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पास कर रही हैं. कांग्रेस के राजनीतिक घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निशाना साधते हुआ बुधवार को कहा कि भले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या फिर केरल के सांसद शशि थरूर कांग्रेस के अध्यक्ष बनें लेकिन कमान पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ही हाथों में होगी. 

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि वह चाहे गहलोत हों या थरूर, अध्यक्ष के रूप में वह कठपुतली ही होंगे. वडक्कन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा करार दिया और इसके लिए तर्क दिया कि इसकी शुरुआत द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के टू जी सहयोगियों के साथ हुई. 

Congress President Election 2022: गांधी-नेहरू परिवार की छत्रछाया से आज़ाद होगी कांग्रेस, क्या अंगेज़ों के ज़माने में लौट रही पार्टी?

'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा है भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा'

टॉम वडक्कन ने कहा, 'कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो दिया है लेकिन इसका नाम होना चाहिए था भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा. इसकी शुरुआत कन्याकुमारी से हुई जो तमिलनाडु का हिस्सा है. आप लोगों को याद होगा कि टू जी घोटाले के साझेदार तमिलनाडु से ही थे. मुख्यमंत्री स्टालिन भी यात्रा में गए थे और उन्होंने इसे विशेष महत्व दिया था.

अशोक गहलोत और राहुल गांधी.

'राहुल गांधी की कठपुतली होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष'

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव का जिक्र करते हुए बीजेपी प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी कोई भी तंत्र अपनाए...गहलोत अध्यक्ष बनें या थरूर...वे सिर्फ कठपुतली होंगे. मुख्य कमान तो राहुल गांधी के ही हाथों में होगी, जो पीछे से पार्टी को चलाएंगे.'

Congress Presidential Poll: क्या जितेंद्र प्रसाद बन जाएंगे शशि थरूर, गांधी परिवार की खिलाफत पड़ेगी भारी?

राहुल गांधी और शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव का क्या है शेड्यूल?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके साथ ही देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. 

Congress President Election: पिछले चुनाव में क्या हुआ था? क्या फिर दोहराएगा इतिहास

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. राहुल गांधी के पार्टी की कमान नहीं संभालने के संकेत देने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनाव लड़ने की संभावना है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement