Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

President Election 2022: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सिक्योरिटी

केंद्र सरकार ने बुधवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 'जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान दी है.

President Election 2022: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सिक्योरिटी

द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो-PTI)

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार (Modi Government) ने राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सिक्योरिटी दी है.

सशस्त्र दस्ते ने बुधवार सुबह द्रौपदी मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. 

Draupadi Murmu को राष्ट्रपति चुनाव में क्यों उतार रही है BJP? इस रणनीति पर है जोर

क्यों बढ़ाई गई है सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए उसके ‘VIP’ सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट किया था कि राष्ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार को पर खतरा मंडरा सकता है. ऐसी स्थिति में जेड कवर देने का फैसला किया गया है.

14 से ज्यादा जवान रहेंगे हमेशा तैनात!

अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा स्थित अर्धसैनिक बल के करीब 14-16 जवानों की एक टुकड़ी ने द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है. वे राज्य या देश में कहीं भी यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगे. सुरक्षाकर्मी ओडिशा के रायरंगपुर स्थित मुर्मू के आवास की भी सुरक्षा करेंगे. 

Draupadi Murmu कौन हैं? जीत गईं तो बनेंगी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगने के लिए विधायकों और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने के लिए द्रौपदी मुर्मू के अगले एक महीने में कई यात्राएं करने की उम्मीद है.

Draupadi Murmu होंगी एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

कब होगा राष्ट्रपति चुनाव?

CRPF का VIP सुरक्षा दल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी तथा बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा को भी सुरक्षा मुहैया करता है. देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा और इसके परिणाम 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement