Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Things Women Find Attractive In Men: लड़कों की इन 5 चीजों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां, साइंस ने भी माना

Attractive men qualities- इन चीजों की वजह से लड़कियां पुरषों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं, यहां जानिए क्या हैं वो पांच क्वालिटीज

Things Women Find Attractive In Men: लड़कों की इन 5 चीजों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां, साइंस ने भी माना

लड़कों के इन 5 चीजों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: Things Women Finds Attractive in Men- वो लुक्स ही होता है जिसकी वजह से मेल-फीमेल सबसे पहले एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं. लुक्स से ज्यादा व्यक्तित्व मायने रखता है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन जब बात फर्स्ट इम्प्रेशन की आती है, तो लुक्स पर ही सबसे पहले ध्यान जाता है. ऐसे में इसे मेल-फीमेल के बीच में अट्रैक्शन के एंगेल से देखें तो कुछ चीजें ऐसी हैं, जो ये तय करती हैं कि महिलाएं किन पुरुषों के प्रति ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं. 

ट्रिम्ड बीयर्ड वाले लड़के

आजकल लड़कों में ट्रिम्ड बीयर्ड (Trimmed Beard) का  क्रेज बढ़ता जा रहा है, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों के प्रति ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं. जिन लड़कों की दाढ़ी ना ज्यादा बड़ी हो और ना ही बहुत ज्यादा छोटी हो उन लड़कों के प्रति लड़कियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं. न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक ट्रिम्ड बीयर्ड वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं. 

यह भी पढ़ें- रिश्ते में गलतफहमियों की वजह से न पड़ने दें दरार, इस तरह दोबारा से बनाएं बॉन्डिंग

ज्यादा उम्र वाले पुरुष

अक्सर लड़कियां को मैच्योर यानी उनकी उम्र से बड़े पुरष पसंद आते हैं. साल 2010 में आई एक स्टडी के अनुसार महिलाएं ज्यादा उम्र यानी मैच्योर दिखने वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं. इसके अलावा स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं उम्र में बड़े पुरुष के बजाए जिंदगी में स्थिर पुरुषों को पसंद करती हैं.

फीजिकली फिट लड़के

फिट लड़के लड़कियों को हमेशा पसंद आते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी के मुताबिक फिजिकली फिट पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं. हालांकि, महिलाएं बहुत हेवी मसल्स वाले पुरुषों के साथ ज्यादा लंबा रिलेशन नहीं देखती हैं.

यह भी पढ़ें- क्या है हैप्पी वूमेन की पहचान, उसकी क्या आदतें होती हैं

हाइजीन का ख्याल रखने वाले पुरुष

लड़कियों को लुक्स के साथ ही हाइजीन का ख्याल रखने वाले पुरुष भी काफी पसंद आते हैं. कई स्टडी में यह बात सामने आया  है कि अच्छे लुक और ड्रेसिंग सेंस के अलावा हाइजीन का ख्याल रखने वाले लड़के लड़कियों को अपनी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं.

परफ्यूम लगाने वाले पुरुष

अच्छी खुशबू अक्सर लोगों को अट्रैक्ट करती है. ऐसे में लड़कियों को भी परफ्यूम लगाने वाले लड़के पसंद आते हैं. साल 2009 में जनरल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित स्टडी में यह बात सामने आया था कि डीयो या परफ्यूम लगाने वाले पुरुष खुद को कॉन्फिडेंट पेश करने के साथ ही महिलाओं को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement