Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Gupt Daan: गर्मियों में इन 5 चीजों का करें गुप्त दान, संतान प्राप्ति में बाधा से लेकर धन की किल्लत तक होगी दूर

Gupt Daan Significance: दान पुण्य से न केवल व्यक्ति को लाभ मिलता है ब्लकि उसकी आने वाली पीढ़ियों को भी इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं.

Latest News
Gupt Daan: गर्मियों में इन 5 चीजों का करें गुप्त दान, संतान प्राप्ति में बाधा से लेकर धन की किल्लत तक होगी दूर

गुप्त दान

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदीः दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. दान (Gupt Daan Mahatva) करने से भगवान प्रसन्न होते है और भगवान की कृपा से व्यक्ति को शुभ फल मिलते हैं. धार्मिक शास्त्रों में भी दान करने का महत्व बताया गया है. दान पुण्य (Gupt Daan Mahatva) से न केवल व्यक्ति को लाभ मिलता है ब्लकि उसकी आने वाली पीढ़ियों को भी इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं. दान (Gupt Daan Mahatva) के विशेष महत्व के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन गुप्त दान का महत्व (Gupt Daan Mahatva) और भी अधिक बढ़ जाता है. गुप्त दान (Gupt Daan Mahatva) से व्यक्ति को दोगुना शुभ फल प्राप्त होते हैं.

गर्मियों के मौसम में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसका गुप्त दान (Gupt Daan Mahatva) करने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं. व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इन चीजों के गुप्त दान (Gupt Daan Mahatva) करने से संतान प्राप्ति से लेकर ग्रहों की स्थिति तक को मजबूत किया जा सकता है. तो चलिए आपको गर्मी के मौसम में किन चीजों का गुप्त दान (Gupt Daan Mahatva) करना चाहिए इस बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें - सपने में इन 5 चीजों के नजर आने से मिलते हैं मां लक्ष्मी की कृपा के संकेत, चमक जाती है व्यक्ति की किस्मत

1. पानी का दान
गर्मियों के मौसम में पानी का दान करने से सबसे अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य होता है. ऐसे में आप सक्षम है तो गर्मियों में आपको प्याऊ लगाना चाहिए. इससे आपके ऊपर भगवान की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी.

2. सत्तू का दान
गर्मियों में सत्तू का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है. सेवन के साथ ही सत्तू का गुप्त दान करना भी आपको शुभ फल देता है. सत्तू का दान करने से कुंडली में कमजोर गुरु की स्थिति मजबूत होती है. सत्तू का दान करने से आपका भाग्य उदय होता है.

3. फलों का दान
भगवान की पूजा-अर्चना के बाद अक्सर प्रसाद में फल वितरित किए जाते हैं. फल के दान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. हालांकि कटे हुए फलों को दान नहीं करना चाहिए. साबुत फलों का गुप्त दान करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है.

4. गुड़ का दान
कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए गुड़ का गु्प्त दान करना चाहिए. गुड़ का गुप्त दान करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और आपको सफलता मिलती है.

5. दही का दान
गर्मियों में दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. दही का सेवन ही नहीं दान करना भी लाभकारी होता है. दही का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement