Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Ramadan 2023: आज दिखाई देगा सऊदी अरब में चांद जानिए भारत और बाकी देशों में कब है रखा जाएगा पहला रोजा

Ramadan 2023: भारत में 23 मार्च को रखा जा सकता है पहला रोजा, जानिए बाकी देशों में रोजे का दिन और समय.

Latest News
Ramadan 2023: आज दिखाई देगा सऊदी अरब में चांद जानिए भारत और बाकी देशों में कब है रखा जाएगा पहला रोजा

भारत में इस दिन रखा जाएगा पहला रोजा

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान (Ramadan 2023) का महीना काफी पवित्र माना जाता है. रमजान (roja kab se start hai) के पूरे महीने में मुसलमान लोग रोजा रखते हैं और पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करते हैं. बरसों से मान्यता है कि रमजान (roja kab hai) की शुरुआत आधे चांद के दिखाई देने से शुरू हो जाती है. आज यानी कि 22 मार्च 2023 को अगर चांद दिखाई देगा तो 23 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा. इसके अलावा भारत में कल यानी 23 मार्च को रमजान का चांद नजर आने की उम्मीद है. 

अगर किसी भी कारणवश भारत में चांद दिखाई नहीं देता तो रमजान (roza ke date) की शुरुआत और अंत अरब देशों की चांद देखने वाली कमेटी द्वारा भी निर्धारित की जा सकती है. चांद के दिखाई देने के बाद से ही रमजान की शुरुआत हो जाती है. रमजान की शुरुआत के साथ ही लोग एक दूसरे को ‘चांद मुबारक’ या ‘रमजान मुबारक’ कहते हुए बधाई भी देते हैं. मुस्लिम समुदाय में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए जरूरी माना जाता है. रमजान (roza ka time) के पाक महीने का मकसद अल्लाह ताला की इबादत करते हुए अपने अंदर की सभी बुराइयों को खत्म करना माना जाता है. इसलिए मुस्लिम लोग इस महीने में ना तो कोई गलत काम करते हैं ना ही अपने लोगों को गलत काम करने देते हैं. रमजान के महीने में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बीमार लोग और छोटे बच्चों को रोजा ना रखने की छूट होती है. रमजान के महीने में लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. रोजे की शुरुआत सुबह सहरी से होती है और रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है.

ये भी पढ़े: घर के वास्तु दोषों से हैं परेशान, ये उपाय करने से दूर होगी सभी समस्या, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

इन देशों में इस दिन से होगी रमजान की शुरुआत
(Ramadan date in different countries)

देश दिन
भारत 23 मार्च 2023
दुबई 23 मार्च 2023
सउदी अरब  23 मार्च 2023
पाकिस्तान 22 मार्च 2023
इंडोनेशिया 22 मार्च 2023
कुवैत 23 मार्च 2023
मालद्वीप 23 मार्च 2023
लेबनॉन 23 मार्च 2023
दक्षिण अफ्रीका 22 मार्च 2023
मोरक्को 23 मार्च 2023
कतर 23 मार्च 2023
तुर्की 23 मार्च 2023

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement