Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Grahan 2023: इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां दिखेगा और सूतककाल से जुड़ी अहम बातें

Solar Eclipse 2023: इस साल चार ग्रहण होंगे इनमें से दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे. जबकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा.

Grahan 2023: इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां दिखेगा और सूतककाल से जुड़ी अहम बातें

प्रतीकात्मक तस्वीर

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: ऐसे सभी लोग जिन्हें खगोलीय घटनाएं पसंद होती है. वह नए साल के बाद से ही ये जानने को उत्सुक है कि इस साल कब कहां और कितनी एस्ट्रोनॉमिकल घटनाएं होंगी. अगर आपको भी खगोलीय घटनाएं आक्रषित करती है और आप भी एस्ट्रोनॉमिकल लवर (Astronomical Lover) है तो आज हम आपको बताएंगे कि इस साल कितने ग्रहण (Eclipse) लगने वाले हैं. विशेषज्ञों की मानें तो साल 2023 में एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा. साथ ही इस साल 4 बड़ी रोमांचक खगोलीय (Astronomical) घटनाएं होंगी. हालांकि भारत में इनमें से दो घटनाएं ही दिखेंगी. 

जिसका ग्रहण होता है, वह ग्राह्य है, इसलिए सूर्य ग्रहण में सूर्य ग्राह्य है और चंद्रमा ग्राहक है. सूर्य ग्रहण में स्पर्श पश्चिम दिशा से होता है, चंद्रमा सूर्य को पीछे से ग्रसित करता है और ग्रहण का मोक्ष पूर्व दिशा से होता है. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय और ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में.

सूर्य ग्रहण 2023 (Solar Eclipse 2023)

पहला सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचाग के अनुसार, 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) 20 अप्रैल को होगा. यह ग्रहण 20 अप्रैल के दिन सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक लगेगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं लगेगा. यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में होगा. सूर्य ग्रहण का प्रभाव मेष, मकर और कर्क राशियों पर पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा. 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा और इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में नहीं माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें - कैसे शुरू हुई मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा? जानिए धार्मिक महत्व व लाभ

चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023)


पहला चंद्र ग्रहण 
2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 5 मई को होगा. यह साल का दूसर ग्रहण होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रहण भारत में दिखेगा. 

दूसरा चंद्र ग्रहण
29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा. यह ग्रहण रात 1 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 2 मिनट तक होगा. यह ग्रहण भारत में दिखेगा. 

सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय
1. धर्मशास्त्रों में जो उपाय बताए गए हैं उनमें पहला उपाय है ग्रहण के स्पर्श काल में स्नान करना
2. ग्रहण के पूरे समय में हवन करना
3. सूर्य के ग्रहण से मोक्ष होने पर दान करना
4. सूर्य ग्रहण के समापन के बाद स्नान करना

साल 2023 में 4 ग्रहण लगेंगे इनमें से दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे. हालांकि दोनों चंद्र ग्रहण भारत में दिखेंगे. 

 


यह भी पढ़ें - Gandmool Nakshatra 2023: जनवरी में इन तिथियों पर होगा गंडमूल नक्षत्र, जीवन पर पड़ता है बुरा असर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement