Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

PKL Schedule: नोएडा में कब खेला जाएगा प्रो कबड्डी लीग, जानें पूरा शेड्यूल और मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की शुरुआत 2 दिसंबर को अहमदाबाद में होगी. नोएडा में 29 दिसंबर से शुरू होंगे मुकाबले.

PKL Schedule: नोएडा में कब खेला जाएगा प्रो कबड्डी लीग, जानें पूरा शेड्यूल और मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स

PKL 10 Noida Schedule

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन का पूरा शेड्यूल आ चुका है. 2 दिसंबर को शाम 8 बजे से अहमदाबाद में गुजरात जायंट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा. इसी दिन पहला डबल हेडर भी होगा. यू मु्म्बा और यूपी योद्धा की टीमें रात 9 बजे से मैट पर उतरेंगी. पीकेएल 10 में कुल 132 मुकाबले होंगे. इस सीजन के साथ पीकेएल अपने पुराने फॉर्मैट में लौट रहा है. सीजन 10 को 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा. आइए जानते हैं नोएडा में पीकेएल के मुकाबले कब खेले जाएंगे.

29 दिसंबर को नोएडा आएगा पीकेएल

नोएडा में पीकेएल का पहला मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा. शाम 8 बजे से पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच नोएडा के इनडोर स्टेडियम में मुकाबला होगा. इसके बाद 9 बजे से यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स आमने सामने होंगे.

नोएडा में पीकेएल के कुल 11 मुकाबले होंगे

29 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच नोएडा में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे. 2 जनवरी को छोड़कर हर दिन डबल हेडर होगा. नोएडा में आखिरी में आखिरी मैच यूपी योद्धा और पुनेरी पलटन के बीच 3 जनवरी होगा. इसके बाद पीकेएल का कारवां मुंबई जा पहुंचेगा. 

नोएडा में पीकेएल का पूरा शेड्यूल

    तारीख                      मैच                                              समय

29 दिसंबर 2023    पटना पाइरेट्स बनाम हिरयाणा स्टीलर्स     शाम 8 बजे से

29 दिसंबर 2023    यूपी योद्धा बनाम बेंगलुरु बुल्स                 रात 9 बजे से

30 दिसंबर 2023    तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुम्बा                   शाम 8 बजे से

30 दिसंबर 2023    यूपी योद्धा बनाम दबंग दिल्ली                 रात 9 बजे से

31 दिसंबर 2023    गुजरात जायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स      शाम 8 बजे से

31 दिसंबर 2023    तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स       रात 9 बजे से

1 जनवरी 2024      तेलुगु टाइटंस बनाम पुनेरी पलटन            शाम 8 बजे से

1 जनवरी 2024      यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स             रात 9 बजे से

2 जनवरी 2024      गुजरात जायंट्स बनाम दबंग दिल्ली         शाम 8 बजे से

3 जनवरी 2024      हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स शाम 8 बजे से

3 जनवरी 2024      यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटन                रात 9 बजे से

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement