Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

IPL 2022: Suryakumar Yadav चोटिल होने के बाद सीजन से बाहर, टीम इंडिया के लिए भी टेंशन 

Surya Kumar Yadav Injured: मुंबई इंडियंस को आज बड़ा झटका लगा है. अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं. 

IPL 2022: Suryakumar Yadav चोटिल होने के बाद सीजन से बाहर, टीम इंडिया के लिए भी टेंशन 

चोटिल होकर सीजन से बाहर हुए सूर्य

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: मुंबई इंडियंस के साथ टीम इंडिया के फैंस के लिए भी आज निराशाजनक खबर सामने आई है बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण सोमवार को IPL 2022 से सूर्य कुमार यादव बाहर हो गए हैं. मुंबई इंडियंस के साथ टीम इंडिया के लिए भी यह चिंता की खबर है. यादव मध्यक्रम में टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

टीम इंडिया के लिए भी टेंशन 
अब देखना होगा कि सूर्य कबतक फिट होते हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलनी है. इस तूफानी बल्लेबाज की बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट लगी है. फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उनकी चोट कितनी गहरी है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाई हुई है. मिडिल ऑर्डर का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की बड़ी उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2022 RCB VS SRH: दिनेश कार्तिक की तबाही के आगे नतमस्तक हुए विराट कोहली, Video 

मुंबई इंडियंस ने जारी किया बयान 
यादव के चोटिल होने के बारे में मुंबई इंडियंस की ओर से भी बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया है कि बाएं हाथ की मांसपेशियों में लगी चोट की वजह से सूर्य कुमार यादव इस सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. उनकी मेडिकल स्थिति पर बीसीसीआई भी लगातार नजर रखे हुए है. 

मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे थे सूर्य 
भारत के इस बल्लेबाज ने इस सत्र में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम के लिए 8 मैच खेले थे. उन्होंने 3 अर्धशतकों के साथ 43.29 की औसत से 303 रन बनाए थे. प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस अब टूर्नामेंट से सम्मानजनक विदाई चाहती है. ऐसे में स्टार बल्लेबाज के चोटिल हो जाने से उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा है.  

ये भी पढ़ें: IPL 2022 CSK Vs DC मैच में MS Dhoni ने लगाया दोहरा शतक, जानें माही का नया कीर्तिमान

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement