trendingPhotosDetailhindi4050388

Doomsday glacier: तबाही की कगार पहुंचा डूम्स डे ग्लेशियर, गुजरात जितना बड़ा है आकार, क्या डूब जाएगी दुनिया?

अंटार्कटिका में डूम्स डे ग्लेशियर अपनी जगह से खिसक रहा है. अगर यह तेजी से पिघला तो समुद्र के जलस्तर में अप्रत्याशित इजाफा हो सकता है.

अंटार्कटिका (Antarctica) के थ्वाइट्स ग्लेशियर (Thwaites) पर खतरा मंडरा रहा है. ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) की वजह से इस ग्लेशियर के तेजी से पिघलने की आशंका जताई जा रही है. इस ग्लेशियर का आकार गुजरात जितना ही है. अगर इसके पिघलने की रफ्तार बढ़ती है तो दुनियाभर के समुद्रों में जलस्तर बेतहाशा बढ़ सकता है.

1.थ्वाइ्टस या डूम्सडे ग्लेशियर की वजह से क्यों आ सकती है आपदा?

थ्वाइ्टस या डूम्सडे ग्लेशियर की वजह से क्यों आ सकती है आपदा?
1/6

थ्वाइ्टस ग्लेशियर को डूम्स डे ग्लेशियर भी कहा जाता है. थ्वाइट्स ग्लेशियर पर जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बुरा असर पड़ा है. बढ़ता तापमान ग्लेशियर को पिघला रहा है. वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि ग्लेशियर और आसपास के बर्फीली घाटियों की स्थिति में आए भौतिक परिवर्तन की वजह से समुद्र का स्तर 3 से 10 फीट तक बढ़ सकता है.
 



2.हर साल आगे बढ़ रहा है थ्वाइट्स ग्लेशियर

हर साल आगे बढ़ रहा है थ्वाइट्स ग्लेशियर
2/6

नेचर जियोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी में दावा किया गया है कि थ्वाइट्स ग्लेशियर तेजी से अपनी जगह से आगे खिसक रहा है. ग्लेशियर की स्थितियों पर नजर रखने के बाद यह लगा है कि यह 2.1 किलोमीटर हर साल आगे खिसक रहा है. 
 



3.तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है यह ग्लेशियर

तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है यह ग्लेशियर
3/6

2011 से 2019 तक के बीच सैटेलाइट से इस ग्लेशियर के मूवमेंट पर नजर रखा गया. यह सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला ग्लेशियर साबित हो रहा है. ग्राउंडिंग ज़ोन के सबसे तेज़ पीछे हटने वाले हिस्से में सैटेलाइट से देखी गई दर से दोगुना है.
 



4.सामने आ चुकी हैं ग्लेशियर मूवमेंट की तस्वीरें

सामने आ चुकी हैं ग्लेशियर मूवमेंट की तस्वीरें
4/6

वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर के समुद्र तल के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र का मानचित्रण किया है, जिसमें दिखाया गया है कि थ्वाइट्स कितनी तेजी से पीछे हट रहे हैं या पिघल रहे हैं. 
 



5.क्या है थ्वाइट्स?

क्या है थ्वाइट्स?
5/6

थ्वाइट्स एक तैरता हुआ बर्फ का शेल्फ है जो महाद्वीप से समुद्र में बर्फ के प्रवाह को धीमा करने के लिए एक बांध की तरह काम करता है.कई स्टडी में ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि अगर यह तैरती हुई बर्फ की शेल्फ टूट जाती है तो थ्वाइट्स ग्लेशियर की रफ्तार बढ़ जाएगी और समुद्र के जलस्तर करीब 25 फीसदी तक बढ़ जाएगा.
 



6.क्या होगा थ्वाइट्स का दुनिया पर असर?

क्या होगा थ्वाइट्स का दुनिया पर असर?
6/6

अगर थ्वाइट्स ग्लेशियर के आगे बढ़ने और पिघलने की वजह से समुद्री जलस्तर बढ़ा तो कई द्वीपीय देशों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगेगा. शोधकर्ताओं का कहना है पश्चिम अंटार्कटिक ग्लेशियर का पिघलना दुनिया के लिए संकट पैदा कर रहा है.



LIVE COVERAGE