trendingPhotosDetailhindi4003967

Year Ender 2021: Capitol Hill में हंगामा, Tokyo Olympics, कभी हैरान, तो कभी गर्व से भर गई दुनिया

साल 2021 अब अपने आखिरी चरण पर है. इस साल दुनिया के इतिहास में गर्व और शर्म दोनों के ही पल जुड़े. टोक्यो ओलिंपिक से लेकर कोविड का कहर सब टूटा.

  •  
  • |
  •  
  • Dec 31, 2021, 07:36 AM IST

साल 2021 कई मायनों में अहम है. कोरोना महामारी के बीच इस साल टोक्यो ओलिंपिक का सफल आयोजन हुआ. साथ ही, वॉशिंगटन के कैपिटल हिल में ट्रंप समर्थकों के हंगामे ने दुनिया को शर्मसार किया. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे ने वैश्विक चिंता कुछ और बढ़ा दी. देखें, ऐसी ही चुनिंदा घटनाएं जिन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया. 

1.Capitol Hill में ट्रंप समर्थकों के हंगामे से दुनिया शर्मसार

Capitol Hill में ट्रंप समर्थकों के हंगामे से दुनिया शर्मसार
1/5

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया. इसके बाद ट्रंप समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 को वॉशिंगटन के कैपिटल बिल्डिंग पर धावा बोल दिया. उन्होंने बिल्डिंग में जमकर तोड़-फोड़ की और हंगामा मचाया. यह घटना पूरी दुनिया के लिए शर्मसार करने वाली थी.



2.Covid की वजह से पाबंदी और डर ने थामी दुनिया की रफ्तार

Covid की वजह से पाबंदी और डर ने थामी दुनिया की रफ्तार
2/5

2021 का साल दुनिया भर के लिए कोविड महामारी की वजह से बहुत मुश्किलों भरा रहा. इस साल भी पाबंदियां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लागू रही. यात्राओं पर प्रतिबंध और सोशल डिस्टेसिंग ने दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया.



3.Tokyo Olympics का सफल आयोजन कर जापान ने जमाई धाक

Tokyo Olympics का सफल आयोजन कर जापान ने जमाई धाक
3/5

कोरोना की वजह से 2020 में होने वाला टोक्यो ओलिंपिक इस साल हुआ. कोरोना महामारी के बीच जापान ने ओलिंपिक का आयोजन कर दुनिया के सामने मिसाल कायम की. ओलिंपिक प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन ने दुनिया में जापान का लोहा मनवा दिया.



4.कमला हैरिस बनीं पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति

कमला हैरिस बनीं पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति
4/5

अमेरिका ही नहीं दुनिया भर की महिलाओं के लिए कमला हैरिस की उपलब्धि गर्व का विषय है. कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला हैं जिन्होंने उपराष्ट्रपति का पद संभाला. हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला भी हैं जिन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली. राष्ट्रपति जो बाइडन जब क्लिनिकल चेकअप के लिए एक दिन के अवकाश पर गए, तो कमला ने बतौर राष्ट्रपति भी जिम्मेदारी संभाली.



5.अफगानिस्तान में Taliban के कहर से दुनिया हैरान

अफगानिस्तान में Taliban के कहर से दुनिया हैरान
5/5

इस साल अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान दोबारा काबिज हो गया. सत्ता में आने के बाद दुनिया ने अफगानिस्तान में हवाई जहाज की छत पर लोगों को चढ़ते देखा. तालिबान ने सत्ता में आते ही महिलाओं पर कई प्रतिबंध लगा दिए. इसके अलावा. तालिबान का ताकतवर होना एशिया और वैश्विक शक्तियों के लिए भी चिंता बढ़ाने वाला है.



LIVE COVERAGE