Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

उत्तर भारत के बाद दक्षिण भारत में विस्तार की तैयारियों में जुटी AAP, जानिए क्या है रणनीति

आम आदमी पार्टी पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. गोवा में बीजेपी ने 2 सीटें जीत ली हैं.

उत्तर भारत के बाद दक्षिण भारत में विस्तार की तैयारियों में जुटी AAP, जानिए क्या है रणनीति

AAP Leader and Delhi CM Arvind Kejriwal.

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) में शानदार प्रदर्शन किया है. भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी ने पहली बार बादल परिवार को हरा दिया है. पार्टी को मिली शानदार जीत की गति बनाए रखने के लिए दक्षिणी राज्यों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला किया है.

आप नेता सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में सदस्यता अभियान शुरू करेगी. उत्तर भारत में विस्तार के बाद अब दक्षिण भारत को साधने की कोशिश में टीम अरविंद केजरीवाल जुट गई है.

पंजाब की जीत के साथ क्या National Party बन जाएगी AAP? जानें क्या हैं राष्ट्रीय पार्टी बनने के नियम

सोमनाथ भारती ने कहा है कि उनकी पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा करने का भी फैसला किया है. भारती ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती पर तेलंगाना में पार्टी की पहली पदयात्रा के साथ यह कवायद शुरू हो जाएगी.

Bhagwan Mann.

पंजाब में कब शपथ लेंगे भगवंत मान?

भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं. AAP की लहर में बादल परिवार, नवजोत सिंह सिद्धू और खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चुनाव हार गए हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-
दिल्ली, पंजाब और गोवा के बाद किन राज्यों में विस्तार की तैयारियों में जुटी है AAP?
16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे Bhagwant Mann

 

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement