trendingPhotosDetailhindi4003032

B'day Spcl: 1 दिन में शादी से अकेले हनीमून तक, Anil Kapoor-सुनीता की फिल्मी लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयां मिल रही हैं.

  •  
  • |
  •  
  • Dec 24, 2021, 09:36 AM IST

अनिल कपूर (Anil Kapoor) कभी सोशल मीडिया के जरिए तो कभी इंटरव्यूज में अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के लिए प्यार जाहिर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, दोनों की डेटिंग से लेकर शादी तक की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.

1.अनिल कपूर

अनिल कपूर
1/5

अनिल कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो स्ट्रगल कर रहे थे. सुनीता, उन्हें इसी दौरान मिली थीं और अनिल पहली नजर में ही अपना दिल खो बैठे थे.
 



2.अनिल कपूर

अनिल कपूर
2/5

अनिल कपूर जब फिल्मों में एंट्री के लिए जद्दोजहद कर रहे थे तब सुनिता एक कामयाब मॉडल थीं. सुनीता को कॉन्टैक्ट करने के लिए अनिल कपूर ने अपने दोस्त का सहारा लिया था. फोन पर दोनों की बात हुई और फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. 
 



3.अनिल कपूर

अनिल कपूर
3/5

बताया जाता है कि उन दिनों जब अनिल कपूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे तो सुनीता टैक्सी, बस का किराया दे दिया करती थीं. शादी से पहले सुनीता ने अनिल के सामने शर्त रखी थी कि वो शादी के बाद खाना नहीं बनाएंगी. 
 



4.अनिल कपूर

अनिल कपूर
4/5

दिलचस्प बात ये भी है कि अनिल कपूर ने सुनीता को 18 मई को शादी के लिए प्रपोज किया और 19 को दोनों ने शादी कर ली थी. 1 दिन में शादी का फैसला सुनीता का था क्योंकि दोनों ने लंबे समय तक शादी के लिए इंतजार किया था और सुनीता ने साफ कह दिया था कि शादी 1 दिन में ही होगी या फिर कभी नहीं होगी. 



5.अनिल कपूर

अनिल कपूर
5/5

इसके साथ ही दोनों के हनीमून का किस्सा भी मजेदार है अनिल कपूर को फिल्म से जुड़ा कोई काम था तो वो हनीमून पर नहीं जा सकते थे और ऐसे में सुनीता ने अकेले ही अपने हनीमून पर जाने का फैसला किया था.



LIVE COVERAGE