Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Agniveer Bharti 2022: आगरा में आज से 10 अक्टूबर तक भर्ती, जरूर साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

Agniveer Bharti 2022: आगरा में आज से 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है. आगरा में भर्ती के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

Agniveer Bharti 2022: आगरा में आज से 10 अक्टूबर तक भर्ती, जरूर साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

अग्निवीर

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज से सेना में एंट्री के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है. आगरा में हो रही इस अग्निवीर भर्ती में बहुत बड़ी तादाद में युवाओं के हिस्सा लेने की संभावना है. इस भर्ती के लिए भारतीय सेना के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. आगरा में सेना की यह भर्ती कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में आयोजित की जा रही है. आज से शुरू हो रही यह भर्ती 10 अक्टूबर को समाप्त होगी. अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेने आ रहे युवाओं को किसी भी तरह के नशीने पदार्थ के सेवन की साफ तौर पर मनाई है. इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 12 जिलों के 1.75 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. आइए आपको बताते हैं अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेने के लिए किस जिले के युवाओं के लिए कौन सा दिन रिजर्व किया गया है.

 

Video: Agneepath Scheme- केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

अग्निवीर भर्ती में इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (सभी की 3 फोटो कॉपी)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेलकूद प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एनसीसी प्रमाण पत्र व शपथ पत्र

 

Video : क्या Religion और Caste के आधार पर हो रहे हैं अग्निवीरों का चयन, जानें पूरी सच्चाई

तहसील के हिसाब से शेड्यूल

  • 20 सितंबर- कासगंज जिले की कासगंज, सहावर, पटियाली तहसील
  • 20 सितंबर- ललितपुर जिले की तालवेट, माडावरा और पाली तहसील
  • 21 सिंतबर- ललितपुर जिले की ललितपुर और मेरोनी तहसील
  • 21 सितंबर- झांसी जिले की मोठ,धरौनी, मौरानीपुर, गरोठा तहसील
  • 22 सितंबर- झांसी जिले की झांसी तहसील
  • 22 सितंबर- जालौन जिले की जालौन और कालपी तहसील
  • 23 सितंबर- इटावा जिले की ताखा और भरथना तहसील
  • 23 सितंबर- जालौन जिले की उरई, माधौगढ़ और कोंच तहसील
  • 24 सितंबर- इटावा जिले की इटावा और जसवंतनगर तहसील
  • 24 सितंबर- फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज तहसील
  • 25 सितंबर- फिरोजाबाद जिले की फिरोजाबाद और शिकोहाबाद तहसील
  • 26 सितंबर- आगरा जिले की बाह तहसील
  • 26 सितंबर- फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील
  • 26 सितंबर- हाथरस जिले की सिकंदराराऊ
  • 27 सितंबर- हाथरस जिले की हाथरस और सादाबाद तहसील
  • 28 सितंबर- हाथरस जिले की सासनी तहसील
  • 28 सितंबर- मैनपुरी जिले की कुरावली, करहल और भोगांव तहसील
  • 29 सितंबर- मैनपुरी जिले की मैनपुरी, किसनी और घिरोर तहसील
  • 30 सितंबर- एटा जिले की एटा और जलेसर तहसील
  • 1 अक्टूबर- एटा जिले की अलीगंज तहसील
  • 1 अक्टूबर- अलीगढ़ जिले की खैर तहसील
  • 2 अक्टूबर- अलीगढ़ जिले की गभाना और कोल तहसील
  • 3 अक्टूबर- अलीगढ़ जिले की अतरौली और इगलास तहसील
  • 4 अक्टूबर- मथुरा जिले की छाता और गोवर्धन तहसील
  • 5 अक्टूबर- मथुरा जिले की मथुरा तहसील
  • 5 अक्टूबर- आगरा जिले की खेरागढ़ तहसील
  • 6 अक्टूबर- मथुरा जिले की महावन तहसील
  • 6 अक्टूबर- आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील
  • 7 अक्टूबर- मथुरा जिले की मांट तहसील
  • 7 अक्टूबर- आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील
  • 8 अक्टूबर- फिरोजाबाद जिले की जसराना तहसील
  • 8 अक्टूबर- आगरा जिले की किरवली तहसील
  • 9 अक्टूबर- आगरा जिले की सदर तहसील
  • 10 अक्टबूर- 12 जिलों के डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन के लिए भर्ती

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement