Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना फिर डेंजर जोन में, उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, क्या फिर डूबेगी राजधानी?

IMD Rain Alert: दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे यमुना नदी में फिर बाढ़ आ सकती है.

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना फिर डेंजर जोन में, उत्तराखंड में 5 �दिन भारी बारिश का अलर्ट, क्या फिर डूबेगी राजधानी?

Flood In Delhi: दिल्ली में यमुना नदी की बाढ़ के कारण एक सप्ताह से भी ज्यादा समय जल भराव रहा है.

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: Weather Updates- उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश फिर से दिल्ली के लिए परेशानी बन सकती है. हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए बाढ़ के पानी के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर फिर से खतरे के निशान के पार पहुंच गया है. शनिवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिन तक ज्यादा से ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में बरसे पानी से एक बार फिर दिल्ली में बाढ़ का नजारा देखने को मिल सकता है. उधर, मौसम विभाग ने राजस्थान में भी अगले 5 दिन जबरदस्त बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में 22 जुलाई यानी आज भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. उत्तर प्रदेश में लोगों को अभी दो दिन और गर्मी और उमस से जूझना होगा, लेकिन सोमवार और मंगलवार को यहां भी भारी बारिश के आसार बन रहे हैं.

दिल्ली में यमुना ने शुक्रवार रात में ही खतरे के निशान के पार किया

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर शुक्रवार शाम को ही 204.95 मीटर पर पहुंच गया था. केंद्रीय जल आयोग ने हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के आधार पर शुक्रवार रात को जल स्तर के खतरे का निशान पार करने की चेतावनी दी थी. ANI के मुताबिक, यमुना नदी के जल स्तर ने शुक्रवार रात 8 बजे ही खतरे के निशान को छू लिया. रात 10 बजे पुराने रेलवे ब्रिज (लोहे के पुल) पर 205.48 मीटर दर्ज किया गया. शुक्रवार शाम को हथिनी कुंड बैराज से 29,973 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जो सामान्य माना जा रहा है. हालांकि उत्तराखंड में भारी बारिश हुई तो दिल्ली में यमुना नदी पर इसका असर दिखना तय है. 

दिल्ली सरकार ने शुरू की तैयारी

दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है. दिल्ली में यमुना नदी करीब डेढ़ सप्ताह तक खतरे के निशान से करीब 4 मीटर ऊपर बह रही थी, जिसके चलते दिल्ली में आज तक की सबसे भयानक बाढ़ आ गई थी. यमुना नदी ने डेढ़ सप्ताह के रौद्र रूप के बाद गुरुवार सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी में खतरे के निशान से नीचे बहना शुरू किया था.

दिल्ली में सोमवार तक तड़पाएगी गर्मी

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्लीवासियों को सोमवार तक चिलचिलाती गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा. शुक्रवार को राजधानी का तापमान कई इलाकों में 40 डिग्री के पार चला गया था. सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी में पारे का स्तर सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा था. दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं.

दक्षिण की तरफ बढ़ने लगा है मानसून

भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून अब दक्षिण की तरफ बढ़ने लगा है. इस कारण दिल्ली से मानसूनी रेखा थोड़ी दूर खिसक गई है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे इन इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. ये कम दबाव का क्षेत्र गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश कराएगा. साथ ही उत्तराखंड और राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिससे इन दोनों राज्यों में अगले 5 दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement