Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

NFHS-5 Report: तेजी से बढ़ रही है मांसाहारियों की संख्या, जानिए किस धर्म के सबसे ज़्यादा लोग खाते हैं मांस

NFHS Survey: एक सर्वे के मुताबिक, मांसाहार करने वालों की संख्या हर धर्म में बढ़ी है. मांसाहार खाने वालों की सबसे ज्यादा संख्या लक्षद्वीप में है.

NFHS-5 Report: तेजी से बढ़ रही है मांसाहारियों की संख्या, जानिए किस धर्म के सबसे ज़्यादा लोग खाते हैं मांस

लगातार बढ़ती जा रही है मांसाहारियों की संख्या

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: देशभर में वेज-नॉनवेज खाने (Veg vs Non veg) की बहस के बीच नए आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NHFS) के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में नॉन वेज खाने वालों की संख्या, शाकाहारी खाना खाने वालों से ज़्यादा हो गई है. 15 से 49 साल की उम्र के 83.4 पर्सेंट पुरुष और 70.6 पर्सेंट महिलाएं ऐसी हैं जो कभी-कभी या रोज मांसाहारी खाना खाती हैं.

NFHS-5 सर्वे के मुताबिक 2015-16 से 2019-21 के बीच मांसाहारी खाना खाने वाले पुरुषों की संख्या तेजी से बढ़ी है. 2019-21 के बीच हुए इस सर्वे के मुताबिक, 15 से 49 साल की उम्र के 16.6 पर्सेंट पुरुष ऐसे हैं जिन्होंने कभी भी मांसाहारी (मछली, चिकन या मांस) खाना नहीं खाया है. पिछले सर्वे में यह संख्या 21.6 पर्सेंट थी यानी लगभग 6 पर्सेंट की कमी आई है. वहीं, इसी उम्र वर्ग की 29.4 पर्सेंट महिलाएं ऐसी हैं जो मांसाहारी भोजन नहीं करतीं. पिछले सर्वे में यह संख्या 29.9 पर्सेंट थी. 

यह भी पढ़ें- Climate Change के चलते 2030 तक देश में भुखमरी का शिकार हो सकते हैं 9 करोड़ लोग

80 पर्सेंट से ज्यादा लोग हैं मांसाहारी
इस सर्वे के मुताबिक, भारत के 83.4 पर्सेंट पुरुष और 70.6 पर्सेंट महिलाएं (15-49 साल उम्र वर्ग) हर दिन या कभी-कभी मांसाहारी खाना खाते हैं. पिछले सर्वे यानी NFHS-4 के मुताबिक, मांसाहारी भोजन करने वाले पुरुषों का प्रतिशत 78.4 और महिलाओं का प्रतिशत 70 था. पिछले छह सालों में मांसाहारी खाना खाने वाले लोगों की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा सिक्कम (49.1 पर्सेंट से 76.8 पर्सेंट)  में हुआ है और सबसे ज्यादा कमी त्रिपुरा (94.8 पर्सेंट से 76.1 पर्सेंट) में आई है. 

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! राहत देने के मूड में नहीं तेल कंपनियां

मांसाहारी भोजन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का आंकड़ा देखें तो लक्षद्वीप नंबर एक पर है. लक्षद्वीप के लगभग 98.4 प्रतिशत लोग मांसाहारी भोजन करते हैं. वहीं, राजस्थान में सबसे कम सिर्फ़ 14.1 प्रतिशथ लोग मांसाहारी भोजन करते हैं. इसके अलावा. अंडमान-निकोबार में 96.1 पर्सेंट, गोवा में 93.8 पर्सेंट, केरल में 90.1 पर्सेंट और पुडुचेरी में 89.9 पर्सेंट लोग ऐसे हैं जो मांसाहारी खाना खाते हैं.

पुरुषों की तुलना में कम मांस खाती हैं महिलाएं
धर्म के हिसाब से अगर मांसाहारियों की संख्या देखी जाए तो मांस खाने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या इसाइयों की है. 80 पर्सेंट पुरुष और 78 पर्सेंट इसाई महिलाएं हफ्ते में कम से कम एक बार मांस खाती हैं.

यह भी पढ़ें- Karti Chidambaram के खिलाफ CBI बड़ा एक्शन, चीनी नागरिकों को घूस लेकर दिलवाते थे वीज़ा

हिंदुओं में 52.5 पर्सेंट पुरुष और 40.7 पर्सेंट महिलाएं, मुस्लिमों में 79.5 पर्सेंट पुरुष और 70.2 पर्सेंट महिलाएं, सिखों में 19.5 पर्सेंट पुरुष और 7.9 पर्सेंट महिलाएं और बौद्ध में 74.1 पर्सेंट पुरुष और 62.2 पर्सेंट महिलाएं और जैनों में 14.9 पर्सेंट पुरुष और 4.3 पर्सेंट महिलाएं मांसाहारी खाना खाती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement