Twitter
Advertisement
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Numerology Tricks: खो गया है आपका कोई कीमती सामान? न्यूमेरोलॉजी के इस ट्रिक से मिनटों में लगाएं पता

Numerology Tricks: अगर आपका कोई कीमती सामान खो गया है, तो न्यूमेरोलॉजी की मदद से आप अपने खोई हुई वस्तु का पता लगा सकते हैं. यहां जानिए आसान तरीका.

Numerology Tricks: खो गया है आपका कोई कीमती सामान? न्यूमेरोलॉजी के इस ट्रिक से मिनटों में लगाएं पता

न्यूमेरोलॉजी के इस ट्रिक के जरिए मिनटों में लगा सकते हैं खोई हुई वस्तु का पता

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएन हिंदीः  How To Find Lost Items By Numerology- ज्योतिष शास्त्र की तरह न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जा सकता है. इसकी मदद से आप अपने अपने खोए हुए सामान तक का पता लगा सकते हैं. जी हां, अगर आपकी कोई अंगूठी (Ring) खो गई है या फिर इयररिंग की जोड़ी कहीं गुम हो गई है, तो आप न्यूमेरोलॉजी (Numerology Tips) की मदद से इन चीजों को ढूंढ सकते हैं. इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप न्यूमेरोलोजी का सहारा लेकर अपनी खोई हुई वस्तु का पता लगा सकते हैं (How To Find Lost Items). इस उपाय से खासतौर पर आप अपने सोने का सामान आसानी से ढूंढ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं न्यूमेरोलॉजी की इस आसान विधि के बारे में..

ऐसे लगाएं अपनी खोई हुई चीज का पता

यह एक बहुत ही सरल प्रकिया है, जिससे आप आसानी से जान पाएंगे कि आपकी खोई हुई वस्तु कहां है. इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं बस आपको थोड़ा बहुत गुणा-भाग और जोड़-घटाना आना चाहिए. ऐसे में अगर आप अपनी कोई खोई हुई वस्तु का पता लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले खोई हुई वस्तु के नाम में जितने अक्षर हैं उन अक्षरों में 3 जोड़ दें और योग फल को 5 से भाग कर दें. 

डीएनए हिंदी: अंक ज्योतिष: 4 नंबर वाले लोगों के होते हैं Love Affairs, जानिए प्यार में कैसे होते हैं ये लोग?

योगफल में 5 से भाग देने पर अगर शेषफल 1 आता है तो वह वस्तु कहीं घर में ही मौजूद है, अगर शेषफल 2 आया है तो वह वस्तु कहीं बाहर चोरी हो गई है, शेषफल 3 आया है तो वह वस्तु आपके शयन कक्ष में ही कहीं मौजूद है. इसके अलावा अगर शेषफल 4 आया है तो वस्तु आपके घर के आसपास ही कहीं फेंकी गई है. शेषफल 0 आए तो समझ जाइए वस्तु किसी ने मज़ाक में छुपा कर रखी है और जल्द ही आपको वापस मिल जाएगा. 

ऐसे समझें 

उदहारण के तौर पर आपकी पसंद की सोने की अंगूठी कहीं खो गई है और आप उसका पता लगाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले यह देखना है कि अंगूठी में कितने  अक्षर होते हैं. इसमें 3 अक्षर हैं ऐसे में 3 में 3 जोड़ देंगे तो इसका योग 6 आएगा. अब योगफल 6 को 5 से भाग करेंगे तो शेषफल 1 आएगा. शेषफल 1 बताता है कि आपकी अंगूठी घर में ही कहीं हो सकती है.

डीएनए हिंदी: इन अक्षर वाले लड़कों से लड़कियां करना चाहेंगी शादी, जानिए कैसा रहता है इनका नेचर

खोई हुई वस्तु का इस तरीके से भी लगा सकते हैं पता 

न्यूमेरोलॉजी में गुम हुई वस्तु का पता लगाने का एक अन्य तरीका भी है. इसके लिए 1 से लेकर 108 के बीच का कोई भी अंक मन में सोच लें. मन में सोचे हुए अंक को 9 से विभाजित करें. ऐसे में भाग देने पर जो अंक शेष बचता है वही शेषफल ही आपकी खोई हुई चीज के बारे में बताता है.

  • शेषफल 1 - खोई हुई वस्तु का पूर्व दिशा में मिलने का संकेत 
  • शेषफल 2-  खोई वस्तु का किसी महिला के पास होने का संकेत.
  • शेषफल 3- गुम हुई वस्तु का परिवार के लोगों या मित्रों के पास मिलने का संकेत.
  • शेषफल 4- इसका मतलब आपकी वस्तु आपकी ही गलती से कहीं खो गयी है और इसके मिलने की सम्भावना न के बराबर है.
  • शेषफल 5- खोई हुई चीज मिलने की संभावना तो है, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
  • शेषफल 6- इसका मतलब आप  गुम हुई वस्तु किसी को देकर भूल गए हैं.
  • शेषफल 7-  वस्तु के मिलने की अधिक संभावना.
  • शेषफल 9 या 0- न्यूमेरोलॉजी के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि खोई हुई वस्तु या तो उसी दिन मिल जाएगी नहीं तो वस्तु के वापस मिलने की संभावना ना के बराबर ही है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement