trendingPhotosDetailhindi4049792

9 September Horoscope : तुला प्रेम में तो वृश्चिक तनाव में रहेंगे, जानें आपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal : 9 सितंबर को चन्द्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहा है और धनिष्ठा नक्षत्र आपके लिए कैसा होगा, डॉक्टर आचार्य विक्रमादित्या से जानें.

डीएनए हिंदी:  शुक्रवार को आज भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. श्रीअनंत भगवान सभी कष्टों का निवारण करने वाले माने गए हैं. तो चलिए जानें राशिवार आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा होगा. 

1.मेष और वृष

मेष और वृष
1/6

मेष - परिवार में सुख शांति रहेगी. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी. संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है. 
उपाय - गाय को रोटी और गुड़ खिलायें.

वृषभ - किसी यात्रा पर जाने की संभावना है. दिन धन प्राप्ति में सहायक होगा. अच्छा समय बिताएंगे. भाग्य आज आपका साथ देगा. हालांकि विरोधी आज आप पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें. किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है
उपाय - केले का पूजन करे, आज कदली व्रत है  आपके लिए शुभ रहेगा.  
 



2.मिथुन और कर्क

मिथुन और कर्क
2/6

मिथुन - आज का दिन आपके लिये विशेष रहेगा. आज मन मे असफल होने का भय भी रहेगा. लेकिन अंत मे विजय मिलने से उलझने शांत होंगी. आज व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो अवश्य करंे. सामाजिक क्षेत्र में आपकी जय होगी. अपरिचित से संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे. 
शुभ अंक - 5                       शुभ रंग - हरा 
उपाय - सफेद मिश्रित अनाज का दान करें.
                    
कर्क - आज के दिन आपकी तार्किक शक्ति प्रखर रहेगी. परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे. कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी. धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ मिलेगा. किसी से विवाद ना करें. मानसिक विकारों को छोड़ सेहत ठीक रहेगी.
शुभ अंक - 7                       शुभ रंग - क्रीम 
उपाय – शिव के मंत्रो का जाप करें.
 



3.सिंह और कन्‍या

सिंह और कन्‍या
3/6

सिंह - आज आपकी बातों को गंभीरता नही मिलेगी. विचार मेल ना खाने पर मतभेद बढ़ेंगे. स्वयं के बल पर लिए निर्णय अधिक फलदायी सिद्ध होंगे. धन लाभ परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा. अहम की भावना अधिक रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा. सेहत की लापरवाही भारी पड़ेगी.
शुभ अंक - 3                       शुभ रंग - केसरिया 
उपाय – सूती वस्त्र का दान कीजिए.
                
कन्या - कुछ घटनाएं आपको आश्चर्य में डालेंगी. निश्चिन्त रहें आपके लिये लाभदायक ही रहेगी. धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अचानक होगा. कार्य व्यवसाय में दोपहर के समय कुछ समय के लिये रुकावट आएगी.   सेहत उत्तम रहेगी.
शुभ अंक - 9                     शुभ रंग - मैरून
उपाय – गौ का दर्शन करना शुभ रहेगा.



4.तुला और वृश्चिक

तुला और वृश्चिक
4/6

तुला - मन मे बेचैनी रहेगी. लेकिन आप कुछ ना कुछ काम मे लगे ही रहेंगे. खाली बैठना पसंद नही करेंगे. इसका फल भी देर सबेर आपके लिये हितकर ही रहेगा. परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे. व्यर्थ बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा.
शुभ अंक - 1                    शुभ रंग - नारंगी 
उपाय – चीटियों को कुछ मीठा दीजिए.
                     
वृश्चिक - आज के दिन आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन भ्रम के कारण इनमे से कुछ एक से ही लाभ ले पाएंगे. आज आप तुरंत निर्णय लेने की जगह, विचार विमर्श के बाद ही कदम उठायें. परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी .
शुभ अंक - 8                      शुभ रंग - नीला
उपाय – मंदिर में हलवे का भोग लगाना शुभ रहेगा.



5.धनु और मकर

धनु और मकर
5/6

धनु - आज आपका पूरा फोकस आपके काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे. परिवार में थोड़ी सी गरमा गरमी हो सकते है. अपने विरोधियों से सावधान रहें. दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी.
उपाय - अपने कुलदेवी अथवा कुलदेवता की पूजा करें.

मकर - आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आज आपको कोई नया आमदनी का जरिया मिल सकता है. उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें| कार्यक्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं. 
उपाय - दूध-  व चीनी का दान दें



6.कुंभ और मीन

कुंभ और मीन
6/6

कुंभ - मानसिक तनाव बढ़ेगा. खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा. दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा . विरोधियों पर भारी रहेंगे. आज के दिन आपकी कार्यकुशलता अच्छी होगी, इसका लाभ आपको मिलेगा.
उपाय - छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं और कुछ उपहार भेंट करें.

मीन - आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा. कार्य में सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है. संतान के लिए समय बेहतर रहेगा. कानून के विरुद्ध कोई कार्य न करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. 
उपाय - सफेद वस्त्र का दान करें.
 



LIVE COVERAGE