Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Kalki Avatar: क्या कलयुग में आएगा विष्णु का आखिरी अवतार, क्या होगा इसका रूप

Kalki Avatar-कलयुग में पापियों का सर्वनाश करने के लिए भगवान विष्णु अवतार लेंगे. आइये जानते हैं भगवान विष्णु किस रूप में लेंगे अपना अंतिम अवतार

Kalki Avatar: क्या कलयुग में आएगा विष्णु का आखिरी अवतार, क्या होगा इसका रूप

भगवत गीता में भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का मिलता है जिक्र

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी : Kalki Avtar- पृथ्वी पर जब भी पाप बढ़ता है तो भगवान विष्णु अवतार (Kalyug Avatar) लेकर पापियों का नाश कर धरती पर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं. शास्त्रों में भगवान विष्णु के सभी अवतारों का उल्लेख मिलता है. भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने समय समय पर धरती पर अधर्मियों का विनाश करने और धर्म की रक्षा करने के लिए वामन अवतार, नृसिंह अवतार, मत्स्य अवतार, रामावतार, कृष्ण अवतार आदि प्रमुख अवतार लिए. 

शास्त्रों के अनुसार कलयुग जब अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा तब भगवान विष्णु पापियों का सर्वनाश करने के लिए धरती पर अवतार लेंगे (Vishnu Avatar). यह अवतार भगवान विष्णु का अंतिम अवतार होगा. आइये जानते हैं भगवान विष्णु धरती पर किस रूप में लेंगे अपना अंतिम अवतार 

यह भी पढ़ें- घर मे पितरों की तस्वीर लगाने से पहले इन खास बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बढ़ जाएंगी दिक्कतें

भगवत गीता में भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का मिलता है जिक्र (Kalki Avatar) 

भगवत गीता के अनुसार कलयुग में भगवान विष्णु अपना दसवां और अंतिम अवतार लेंगे. भगवत गीता के अनुसार कलयुग जब अपने चर्म पर होगा तब भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे. शास्त्रों के अनुसार भगवान राम के समान ही कल्कि भगवान के तीन भाई होंगे जिनका नाम सुमंत, प्राज्ञ और कवि होगा. भगवत गीता में के अनुसार कलयुग में भगवान कल्कि का अवतार कलयुग के अंत और सतयुग के मध्य काल मे होगा. 

माना जाता है कि भगवान विष्णु देवदत्त नाम के सफेद घोड़े पर अवतरित होंगे और धरती को पाप से मुक्त कर देंगे जिसके बाद सतयुग आरंभ हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- राहु दोष से मुक्ति के लिए लाल किताब के टिप्स आएंगे बेहद काम!

300 सालों से हो रही है भगवान कल्कि की पूजा 

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान कल्कि की पूजा 300 सालों से होती चली आ रही है. माना जाता है कि भगवान कल्कि अपने तीनों भाइयों के साथ मिलकर अधर्म का नाश कर धरती पर धर्म की पुनर्स्थापना करेंगे. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement