Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Surya Grahan 2023: मेष, कर्क, तुला और मकर पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का गंभीर प्रभाव, जानें कब-कब लगेगा ग्रहण

Grahan 2023: साल 2023 में 4 ग्रहण लगेंगे. इसमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे और ग्रहण का बुरा प्रभाव कुछ राशियों पर गंभीर होगा.

Latest News
Surya Grahan 2023: मेष, कर्क, तुला और मकर पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का गंभीर प्रभाव, जानें कब-कब लगेगा ग्रहण

Surya Grahan 2023: साल 2023 में मेष, कर्क, तुला और मकर पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का गंभीर प्रभाव

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदीः ग्रहण खगोलीय घटनाक्रम है लेकिन इसका ज्योतिष प्रभाव भी होता है. साल 2023 में 4 ग्रहण होंगे और इसमे सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला होगा. आइए जानते हैं कि साल 2023 में ग्रहण कब लगेगा और ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देंगे.

4,13,22, और 31 को हुआ है जन्म तो जानिए कैसा होगा आने वाला साल, ये रहा मूलांक 4 का वार्षिक राशिफल

सूर्य ग्रहण 2023 | Surya Grahan 2023
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.  लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक यहां मान्य नहीं होगी. वहीं, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगेगा. सूर्य ग्रहण में मेष राशि का गोचर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि को प्रभावित कर सकता है. अगर साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगने जा रहा है. भारत के अलावा यह ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण में दिखाई देगा.  इस वजह से भारत में दोनों सूर्य ग्रहणों के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा.

 1, 10 19 या 28 को हुआ है जन्म तो जानिए कैसा होगा आने वाला साल, ये रहा मूलांक 1 का वार्षिक राशिफल 

चंद्र ग्रहण 2023 | Chandra Grahan 2023
साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजे समाप्त होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. वहीं, साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को लगेगा. इस दिन यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. खास बात यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. साथ ही सूतक काल भी मान्य रहेगा.

2,11,20 और 29 को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, ये रहा मूलांक 2 का वार्षिक राशि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement