Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Malaika Arora अपने आउटफिट की वजह से हुईं ट्रोल, Arjun Kapoor के साथ एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

Malaika Arora Outfit: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में पेरिस से वेकेशन मना के लौटे हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए इस कपल की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

 Malaika Arora अपने आउटफिट की वजह से हुईं ट्रोल, Arjun Kapoor के साथ एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

Malika Arora and Arjun Kapoor : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: Malaika Arora Outfit: बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही छुट्टियों के लिए पेरिस (Paris) गए थे. यह कपल वहां अर्जुन का जन्मदिन मनाने गया था. दोनों ने अपने इस वेकेशन कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया था, जिसमें ये कपल अपने वेकेशन को एंजॉय करते नजर आए. अब जब दोनों मुंबई (Mumbai) लौटे हैं तो उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया हैं. जहां मलाइका अपने हालिया आउटफिट (Malaika Arora out) की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं. उनकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

यह जोड़ी कल अपनी छुट्टी से वापस आई और पैपराजी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. जैसे ही विरल भयानी ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया, वैसे ही कई इंटरनेट यूजर्स ने मलाइका के आउटफिट का मजाक बनाना शुरू कर दिया. 

यहां देखें वीडियो 

 

 

यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स

Arjun Kapoor and Malaika Arora

जैसा कि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में देखा जा सकता है, दोनों पेरिस के एक कैफे में गए. बाद में, उसने अर्जुन ग्रे स्वेटर और जींस पहने सड़कों पर पोज देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

मलाइका और अर्जुन को गुरुवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया. अर्जुन ब्लैक जींस और ब्लैक जैकेट पहने एयरपोर्ट पहुंचे, जबकि मलाइका ने क्रिश्चियन डायर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. बाद में, अर्जुन ने अपनी जर्नी के दौरान कई तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया.

अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. मलाइका ने 2019 में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके सबके सामने खुलासा किया था.

मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड की पावर कपल में से एक हैं, और उन्होंने कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement