Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Republic Day 2024 Live: पूरी हुई परेड, नारी शक्ति ने दिखाई भारत की सैन्य ताकत

Indian Republic Day Parade Live: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित शानदार परेड कुछ ही घंटों में शुरू होगी.

Latest News
Republic Day 2024 Live: पूरी हुई परेड, नारी शक्ति ने दिखाई भारत की सैन्य ताकत

गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों की झांकियां

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिदी: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर देशभर में जश्न मनाया जाएगा. साथ ही, राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड का आयोजन किया जाएगा. इस परेड में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, सेनाओं के शौर्य और देश की विकास गाथा की झलक दिखाई जाएगी. इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं जो गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी. अगर आप परेड देखने के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नहीं जा रहे हैं तो घर पर बैठकर टीवी पर ही इसे देख सकते हैं.

भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू होने की खुशी में मनाया जाता है. 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद देश का संविधान लिखा गया और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. तब से देश हर साल अपना गणतंत्र दिवस मनाता आ रहा है. आज यह परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ से होते हुए नेशनल स्टेडियम में जाकर समाप्त होगी.

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा, देश की पहली महिला महावत बनीं पद्मश्री

यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट:-

-परेड संपन्न होने के बाद मेहमान इमैनुएल मैक्रों और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से रवाना हो गई हैं.

- गणतंत्र दिवस पर परेड देखने कर्तव्य पथ पर आए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

265 महिला पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल कर्तव्य पथ पर दिखाया जलवा.

गणतंत्र दिवस की परेड में आई उत्तर प्रदेश की झांकी में भी अयोध्या और राम मंदिर की झलक दिखी. इस झांकी को 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' की थीम पर तैयार किया गया है. झांकी में सबसे आगे रामलला को दिखाया गया.

उत्तर प्रदेश की झांकी

हरियाणा की झांकी में महिला शिक्षा को उकेरा गया. इस बार हरियामा सरकार ने 'मेरा परिवार- मेरी पहचान' की थीम पर अपनी झांकी तैयार की है. 

कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में पहली बार आर्मी की मेडिकल सेवा की टुकड़ी ने हिस्सा लिया. इसकी अगुवाई मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया. उनके साथ-साथ कैप्टन अंबा सामंत (आर्मी डेंटल कॉर्प्स), लेफ्टिनेंट कंचना, सर्जिकल (नेवी) और एयरफोर्स की फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया ने की.

तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों ने कर्तव्य पथ पर की कदमताल. पहली बार ऐसा हुआ है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिक गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई हैं. इसमें अग्निवीर के तौर पर शामिल हुई सैनिक भी शामिल हैं.

-262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने की 1890 रॉकेट रेजीमेंट के पिनाक मिसाइल रेजीमेंट की अगुवाई.

भारतीय सेना की 61 कैवलरी रेजीमेंट के मेकनाइज्ड कॉलम की अगुवाई करते कर्तव्य पथ पर पढ़े मेजर यशदीप अहलावत.

-परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं ने कर्तव्य पथ पर बांधा समां.

- कर्तव्य पथ पर ध्वज फॉर्मेशन बनाते दिखे एयरफोर्स के Mi-17IV हेलिकॉप्टर.

- इमैनुएल मैक्रों के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने किया स्वागत.

राष्ट्रपति भवन से निकलीं द्रौपदी मुर्मू. उनके साथ ही मौजूद हैं मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों.

-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और ओडिशा के गवर्नर रघुबर दास ने फहराया तिरंगा.

-गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से ही शुरू कर दी गई हैं.

-इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना के साथ-साथ फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी शामिल होगी.

-गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में अपने सरकारी आवास 'वर्षा' पर तिरंगा फहराया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement