Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Petrol-Diesel Price Today: Budget 2024 के बाद जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें 24 जुलाई को क्या है कीमत

देशभर में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव होता है. 24 जुलाई के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स अपडेट कर दिए हैं. 

Latest News
Petrol-Diesel Price Today: Budget 2024 के बाद जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें 24 जुलाई को क्या है कीमत
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

कल संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ बदलाव हुआ है या नहीं. बता दें कि बुधवार, 24 जुलाई के लिए ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. आज इसी भाव पर फ्यूल मिलेगा. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत को अपडेट करती हैं. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 

जानें पेट्रोल-डीजल के दाम-


महानगर      पेट्रोल     डीजल
दिल्ली         94.72    87.62
लखनऊ      94.56    87.76
मुंबई          103.44  89.97
कोलकाता   104.95  91.76 
चेन्नई          100.75  92.34
गुरुग्राम       95.19   88.05 
बेंगलुरु       102.86  88.94 
चंडीगढ़       94.24   82.40 
नोएडा         94.83   87.96
हैदराबाद    107.41  95.65
जयपुर        104.88  90.36
पटना          105.18  92.04


ये भी पढ़ें-Noida News: 24 घंटे में 7 घरों को बनाया निशाना, जमकर खाए पकौड़े, फिर की लाखों की चोरी   


घर बैठे जानें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS करके पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेजें, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां मिल जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा.

इसके अलावा आप मोबाइल इन्डियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर सकते है. आपको यहां पर रोजाना के पेट्रोल और डीजल की कीमतें चेक कर सकते हैं.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement