Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा पहुंची राष्ट्रपति Draupadi Murmu, जगन्नाथ रथयात्रा में होंगी शामिल

ओडिशा के पुरी में हर साल की तरह इश साल भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलने वाली है. इस मौके पर पुरे जगन्नाथ धाम को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. आज, रविवार 7 जुलाई से यह रथ यात्रा शुरू होने जा रही है.

Latest News
Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा पहुंची राष्ट्रपति Draupadi Murmu, जगन्नाथ रथयात्रा में होंगी शामिल
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू होने जा रही है. ऐसे में पुरी जगन्नाथ धाम सज-धजकर तैयार है. इस रथ यात्रा में लाखों लोग शामिल होंगे. इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होंगी. 53 सालों के बाद दो दिवसीय रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

53 साल बाद दो दिन की रथयात्रा
ओडिशा के पुरी शहर में आज (रविवार) से भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा शुरू होने वाली है. 53 साल बाद यह यात्रा दो दिनों की होगी. जानकारी के मुताबिक, इस बार रथ यात्रा के दिन दुर्लभ शुभयोग बन रहे हैं. परंपरा के अनुसार सबसे पहले जगन्नाथ महाप्रभु के नंदीघोष रथ, इसके बाद देवी सुभद्रा के दर्पदलन और फिर भाई बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचकर लाया गया. 


ये भी पढ़ें-Prashant Kishor के जन सुराज से RJD में हड़कंप, कार्यकर्ताओं के नाम क्यों लिखी गई चिट्ठी


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी शामिल 
इस रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी. द्रौपदी मुर्मू चार दिन के ओडिशा दोरे पर हैं. वह शनिवार की शाम भुवनेश्वर पहुंच गई थीं. लाखों श्रद्धालुओं के साथ साथ राष्ट्रपति भी रथयात्रा में शामिल होंगी. इस साल भक्तों को महाप्रभु के नवयौवन वेश का दर्शन नहीं हो पाया, क्योंकि इस साल रथ यात्रा के पहले दिन रविवार को ही नवयौवन और नेत्रोत्सव विधि संपन्न की जाएगी.

क्या है नेत्र उत्सव?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, स्नान पूर्णिमा पर अधिक स्नान करने के कारण देवता अस्वस्थ हो जाते हैं और इसलिए अंदर ही रहते हैं. ‘नवयौवन दर्शन’ से पहले, पुजारी ‘नेत्र उत्सव’ नामक विशेष अनुष्ठान करते हैं, जिसमें देवताओं की आंखों की पुतलियों को नए सिरे से रंगा जाता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement