trendingPhotosDetailhindi4026708

Top 10 Facts: भारत के 38 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं, जानिए और भी कई अनजाने फैक्ट्स

Top 10 के इस भाग में आइए जानते हैं India के उन तथ्यों के बारे में जिसे कम लोग ही जानते होंगे. मज़ा उठाएं तस्वीरों का.

भारत देश विभिन्न संस्कृतियों का संगम है. यहां पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर संस्कृति, भाषा, वेश-भूषा सब भिन्न हो जाती है. हमारे देश में 1600 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. इसके साथ हमारे देश को त्योहारों का देश भी कहा जाता है. 

भारत के भौगोलिक महत्व की बात करें तो यहां भी हमारा देश विशेषताओं से घिरा हुआ है.  मध्य भारत के मैदान, उत्तर पूर्व के वर्षा वन, बर्फीले ठंडे हिमालयी क्षेत्र और पश्चिम में शुष्क रेगिस्तान, यह सभी भारत के सौन्दर्य में चार-चांद लगाते हैं. Top 10 के इस भाग में आइए जानते हैं India के उन तथ्यों के विषय में जो कम लोग जानते हैं.

1.दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी भारत में

दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी भारत में
1/10

भारत में कुल जनसंख्या के 38 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं. इतनी बड़ी संख्या की वजह से शाकाहारी लोगों की सूची में भारत सबसे ऊपर है. 



2.संयुक्त राष्ट्र के मिशन में सबसे अधिक भारतीय सैनिक हैं

संयुक्त राष्ट्र के मिशन में सबसे अधिक भारतीय सैनिक हैं
2/10

भारत ने अबतक संयुक्त राष्ट्र के 49 पीसकीपिंग मिशन्स में ढाई लाख से अधिक शांतिदूतों को तैनात किया है. इस संख्या से भारत संयुक्त राष्ट्र के मिशन में सबसे अधिक योगदानकर्ता की सूची में पहुंच गया है.



3.फिल्म के बजट से सस्ता था भारत का Mars Mission

फिल्म के बजट से सस्ता था भारत का Mars Mission
3/10

2013 में सफलता से लॉन्च हुए मंगलयान का बजट 74 मिलियन डॉलर था. जबकि हॉलिवुड में बने ग्रैविटी फिल्म का बजट 100 मिलियन डॉलर था. 



4.भारत दूसरा सबसे बड़ा देश जहां English बोली जाती है

भारत दूसरा सबसे बड़ा देश जहां English बोली जाती है
4/10

अमेरिका के ठीक बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है.



5.Green Earth में भारत का दबदबा

Green Earth में भारत का दबदबा
5/10

नासा के उपग्रहों से पता चला था कि चीन और भारत हरियाली के मामले सबसे आगे हैं.



6.Indian Railway दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है

Indian Railway दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है
6/10

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है. भारतीय रेलवे में प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर है. साथ ही भारतीय रेलवे ही सबसे अधिक नौकरी प्रदान करता है. 



7.एक ऐसा गांव है जहां घरों में दरवाजे नहीं हैं

एक ऐसा गांव है जहां घरों में दरवाजे नहीं हैं
7/10

महराष्ट्र के शनि शिंगणापुर गांव के बारे में यह तथ्य प्रसिद्ध है कि किसी भी घर में दरवाजे नहीं हैं. यहां की खास बात यह है कि दरवाजे न होने के बावजूद भी चोरी की एक भी घटना नहीं होती है. 



8.दुनिया के 70% Spices भारत में पाए जाते हैं

दुनिया के 70% Spices भारत में पाए जाते हैं
8/10

दुनिया के सभी मसालों का 70% भारत से निर्यात होताहै. हमारा देश मुख्य रूप से काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, अदरक, इलायची, धनिया, जीरा, सौंफ, मेथी, अजवाइन, जायफल, जावित्री, लहसुन, इमली और वनिला का निर्यात मुख्य रूप से करता है. 



9.अमेरिका की पूरी आबादी से ज्यादा Internet यूजर्स भारत में

अमेरिका की पूरी आबादी से ज्यादा Internet यूजर्स भारत में
9/10

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंटरनेट का पहुंचना बहुत आसान हो गया है. साल 2022 की बात करें तो 658 मिलियन इंटरनेट यूजर्स के साथ भारत शीर्ष स्थान पर मौजूद है. 



10.त्योहारों का देश है India

त्योहारों का देश है India
10/10

भारत को त्योहारों की भूमि कहा जाता है, जहां सभी धर्मों के लोग एक जुट होकर रहते हैं. भारत के त्यौहार इस देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को वास्तविक रूप से प्रदर्शित करता है. 



LIVE COVERAGE