Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Masik Shivratri 2023: आज रखा जाएगा आषाढ़ मासिक शिवरात्रि व्रत, भगवान शिव की कृपा से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Ashadha Masik Shivratri 2023: जून महीने में आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि आने वाली है तो चलिए आपको बताते हैं कि आषाढ़ मासिक शिवरात्रि कब है.

Latest News
Masik Shivratri 2023: आज रखा जाएगा आषाढ़ मासिक शिवरात्रि व्रत, भगवान शिव की कृपा से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Ashadha Masik Shivratri 2023

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदीः हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2023) का व्रत रखा जाता है. मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2023) भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बहुत ही खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा (Masik Shivratri 2023 Puja) करने से दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. जून महीने में आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि (Ashadha Masik Shivratri 2023) आने वाली है तो चलिए आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Ashadha Masik Shivratri 2023) की तिथि और पूजा मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 2023 तिथि (Ashadha Masik Shivratri 2023 Date)
आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 16 जून 2023 को सुबह 8ः39 से हो रही है जिसका समापन अगले दिन 17 जून 2023 को सुबह 9ः11 पर होगा. मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है ऐसे में शिवरात्रि व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा.

योगिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मां लक्ष्मी की कृपा के साथ होगी धन वर्षा

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 2023 पूजा मुहूर्त (Ashadha Masik Shivratri 2023 Puja Muhurat)
जून में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5ः23 से सुबह 10ः37 तक रहेगा. दोपहर के समय पूजा मुहूर्त 12ः22 से दोपहर को 2ः07 तक होगा. लाभ-उन्नति पूजा मुहूर्त रात को 9ः51 से 11ः07 तक रहेगा.

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 2023 पूजा विधि (Ashadha Masik Shivratri 2023 Puja Vidhi)
- मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
- शिवलिंग पर गंगाजल, शहद, दूध, दही, घी और शक्कर मिश्रित पंचामृत का अभिषेक करना चाहिए.
- शिव जी की पूजा में शिव चालीसा और शिव पुराण व शिव स्तुति का पाठ करना चाहिए.

मासिक शिवरात्रि महत्व (Masik Shivratri Significance)
भगवान शिव की पूजा के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत ही शुभ होता है. इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने से मनचाहे जीवनसाथी की भी इच्छा पूरी होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement