Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Women's Asia cup 2022 Schedule: पहले दौर में भारतीय टीम खेलेगी 6 मुकाबले, जानें पूरा कार्यक्रम

Women's Asia Cup 2022 Schedule: भारतीय टीम को पहले दौर में 6 मुकाबले खेलने हैं और पहले दौर से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

Women's Asia cup 2022 Schedule: पहले दौर में भारतीय टीम खेलेगी 6 मुकाबले, जानें पूरा कार्यक्रम

Women's Asia Cup 2022 Schedule and Fixtures 

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: शनिवार को मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने थाइलैंड को हराकर जीत के साथ अपने Women's Asia Cup 2022 के अभियान की शुरुआत की. दिन के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) ने श्रीलंका को 41 रनों से शिकस्त दी. पहली बार साल 2004 में इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया, जहां भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद 2008 तक चारों टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं का दबदबा देखने को मिला और चारों बार खिताब जीता. 2012 में पहली बार इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया और यहां भी जीत भारत को मिली. 

Ind W vs SL W Asia cup 2022: गेंद और बल्ले से भारत ने श्रीलंका को पीटा, 41 रनों से दर्ज की शानदार जीत

2018 में बांग्लादेश ने भारतीय टीम को हराकर पहली बार खिताब जीता और एशिया कप जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी.  जब से यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है, भारतीय टीम हर बार फाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला मलेशिया के साथ खेलना है. पूरे टूर्नामेंट में 7 टीम शामिल है और सभी को एक ही ग्रुप में रखा गया है. एक टीम को पहले दौर में 6 मैच खेलने हैं और टॉप पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल 13 अक्टूबर को खेला जाएगा तो दूसरा भी उसी दिन खेला जाएगा. इन सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं. 

मैच से पहले ही सूर्या से कांप रहा अफ्रीकी गेंदबाज, बताई खौफ खाने की वजह  

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी मुकाबले दोपहर 1 बजे से खेले जाएंगे. चलिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगे के मुकाबलों पर एक नज़र डालते हैं. 

  • 3 अक्टूबर, सोमवार: भारत बनाम मलेशिया, दोपहर 1 बजे से
  • 4 अक्टूबर मंगलवार:  भारत बनाम यूएई, दोपहर 1 बजे से
  • 7 अक्टूबर, शुक्रवार: भारत बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1 बजे से
  • 8 अक्टूबर, शनिवार: भारत बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1 बजे से
  • 10 अक्टूबर, सोमवार: भारत बनाम थाइलैंड, दोपहर 1 बजे से
  • 13 अक्टूबर, गुरुवार: सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2
  • 15 अक्टूबर, शनिवार: फाइनल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement