Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Dhanteras Shopping Muhurat 2023: धनतेरस पर खरीदारी का बना रहे हैं प्लान तो जान लें क्या है शुभ मुहूर्त और सही समय

Dhanteras 2023 Shopping Muhurat: धनतेरस के दिन सोना, चांदी, वाहन, बर्तन, प्रॉपर्टी, बही-खाता, आभूषण आदी खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है. यहां जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है..

Dhanteras Shopping Muhurat 2023: धनतेरस पर खरीदारी का बना रहे हैं प्लान तो जान लें क्या है शुभ मुहूर्त और सही समय

धनतेरस पर वाहन-प्रॉपर्टी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें खरीदारी का मुहूर्त 

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी:  सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली 12 नवंबर 2023 (Diwali 2023) को मनाई जाएगी. वहीं, धनतेरस 10 नवंबर को है. हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और इस (Dhanteras 2023) दिन सोना, चांदी और अन्य कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है और भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर और घर के सदस्यों पर बनी रहती है. बता दें कि कई लोग धनतेरस पर वाहन खरीदने की योजना भी बनाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी, (Dhanteras 2023 Shopping) बर्तन, आभूषण, भूमि और वाहन की खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है..

धनतेरस 2023 (Dhanteras 2023)

बता दें कि इस दिन किसी भी चीज की खरीदारी विशेष तौर पर सोना-चांदी, बर्तन या अन्य किसी घर की चीज को खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि  इस दिन खरीदारी करने से संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि होती है. इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. 

करवा चौथ के दिन जरूर करें इन 7 मंत्रों का जाप, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2023 Pooja Shubh Muhurat)

  • धनतेरस पूजा का मुहूर्त - शाम 06:20 से रात 08:20 तक
  • त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त -  11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:57 बजे

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2023 Shopping Muhurat)

इस बार धनतेरस पर सोने -चांदी, वाहन और बर्तन या घर का कोई भी सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त है दोपहर 2:35 मिनट से शाम 6: 40 मिनट तक है. लेकिन अगर आप किसी कारण इस दिन खरीदारी नहीं कर पाते तो आप अगले दिन यानि 11 नवंबर को दोपहर 1:57 मिनट तक खरीदारी कर सकते है, क्योंकि इस बार धनतेरस तिथि अगले दिन दोपहर तक रहेगी.

करवा चौथ व्रत में क्यों जरूरी है मिट्टी का करवा और आटे का दीपक? जानें महत्व

धनतेरस 2023 पर कब है प्रदोष काल (Dhanteras 2023 Pradosh Kaal)

इस दिन प्रदोष काल यानि शाम के समय कुंबेर जी और धन्वंतरि देव जी पूजा करें. बता दें कि इस बार प्रदोष काल शाम 06:02 बजे से  08:34 तक रहेगा और इस समय पर पूजा करना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता. मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, वाहन, बर्तन, प्रॉपर्टी, बही-खाता, आभूषण आदी खरीदना फलदायी माना जाता है और इससे खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक समृद्धि प्रदान करती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement