Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर आज यहां पढ़ें गणपति जी की आरती और मंत्र, संतान और घर सुख समृद्धि से रहेगा भरा

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर भगवान गणेश मंत्र और आरती जरूर गा लें.

Latest News
Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर आज यहां पढ़ें गणपति जी की आरती और मंत्र, संतान और घर सुख समृद्धि से रहेगा भरा

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर आज यहां पढ़ें गणपति जी की आरती और मंत्र

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदीः आज माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन सकट माता के साथ-साथ भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है. माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत भी रखती हैं. तो चलिए इस अवसर पर भगवान गणपति की आरती और कुछ मंत्र का जाप कर लें. 

गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा..
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी.
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा..
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा.
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा..
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी.
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

गणेश जी के मंत्र
अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते।
मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement