Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Punjab Vidhan Sabha Chunav Results Live: AAP ने जीता पंजाब का रण, केजरीवाल और भगवंत मान जीत के हीरो

Punjab Election Result Live Updates: पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को वोट डाले गए थे. राज्य में AAP, कांग्रेस और SAD के बीच मुकाबला है.

Punjab Vidhan Sabha Chunav Results Live: AAP ने जीता पंजाब का रण, केजरीवाल और भगवंत मान जीत के हीरो

Punjab Election Result Live Updates

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

Punjab Assembly Election Results Live Updates: पंजाब में अगले 5 साल किस पार्टी की सरकार होगी यह आज स्पष्ट हो जाएगा. राज्य में आज मतों की गिनती की जाएगी. चुनाव परिणाम से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल्स में पंजाब में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है. कई एग्जिट पोल्स में पंजाब में AAP की सरकार बनने का भी दावा किया गया है.

इस बार पंजाब में हुआ चुनाव पिछले सभी विधानसभा चुनाव से अलग था. राज्य में कांग्रेस गुटबाजी के बीच चन्नी को अपना नया 'कैप्टन' चुना था. नवजोत सिंह सिद्धू लगातार उनपर हमले बोल रहे थे जबकि अमरिंदर सिंह ने इसबार भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाई है. राज्य के चुनावों में किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कई दलों ने भी हिस्सा लिया है. शिरोमणि अकाली दल ने बसपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा है.

हमारे इस पेज पर आप पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की जानकारी पा सकेंगे.  

LIVE BLOG

  • 10 Mar 2022, 14:17 PM

    सीएम चन्नी भदौड़ सीट से हारे

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे उन्हें आम आदमी पार्टी के नौजवान चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने 38 हजार वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 13:54 PM

    हार गए सुखबीर बादल

    शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल जलालाबाद सीट से 12 हजार वोटों से हार गए हैं. उन्हें आप उम्मीदवार जगदीप कंबोज ने बड़े अंतर से हराया है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 13:51 PM

    तरणतारण से जीते आप उम्मीदवार

    आम उम्मीदवार के कश्मीर सिंह ने तरणतारण से जीत दर्ज  की है. उन्होंने अकाली दल के नेता हरमीत सिंह सिंधू को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया है.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 12:45 PM

    कैप्टन अमरिंदर सिंंह  हारे 

    पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं.उनकी सीट पटियाला से आप प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली ने जीत दर्ज की है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 9:45 AM

    सीएम चन्नी दोनों सीटों से पीछे

    पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदोरा और चमकौर साहिब दोनों ंही सीटों से पीछे चल रहे हैं. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 9:16 AM

    गुरुद्वारे में सीएम चन्नी

    आम आदमी पार्टी ने गुरुद्वारे में परिवार के साथ माथा टेका है. गौरतलब है कि पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 9:11 AM

    मजीठिया सिद्धू से पीछे

    नवजोत सिंह सिद्धू के सामने अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया पीछे चल रहे हैं. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 9:04 AM

    कांग्रेस-आप के बीच कड़ी टक्कर 

    पंजाब में आप 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस यहां 39 सीटों पर आगे चल रही है. अकाली दल 19 सीटों और  एनडीए 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 8:53 AM

    आप ने बनाई बड़ी बढ़त

    पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी  को 45 सीटों पर बड़ी बढ़त  बना रही है. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस 32 सीटों पर है. अकाली दल 15 सीटों में बढ़त के साथ आगे है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 8:46 AM

    भगवंत मान ने गुरुद्वारे में टेका माथा भगवंत मान गुरुद्वारे पर माथा टेकने पहुंचे. फिलहाल आप ने पंजाब में बढ़त बनाई हुई है.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 8:27 AM

    पंजाब में 34 सीटों पर आगे आप

    पंजाब में आप 34 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है. अकाली दल 8 सीटों पर आगे चल रहा है.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 8:25 AM

    पंजाब में 28 सीटों पर आगे आप

    पंजाब में आप ने 28 सीटों बढ़त बना ली है. वहीं कांग्रेस 18 अकाली 4  एनडीए 2 सीटों पर आगे चल  रहें हैं. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 8:04 AM

    कांग्रेस को टक्कर दे रही है आप

    पंजाब में  कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है. वही पीछे आप 6 और अकाली दल  2 पर आगे चल रही है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 8:00 AM

    शुरू हुई मतगणना

    पंजाब में मतगणना शुरू हो गई है थोड़ी ही देर में पहला रुझान देखने को मिलेगा. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 10 Mar 2022, 6:54 AM

    गुरुद्वारे पहुंचे चन्नी

    मतगणना शुरू होने से पहले पंजाब के सीएम चन्नी ने गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका है.

    पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। #PunjabElections pic.twitter.com/IbmALKMhL7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement