Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

भारत में 2020 में 82 लाख लोगों की मौत, Covid-19 से 1.48 लाख लोगों की जान गई: RGI

वर्ष 2020 में जब देश में पहली बार कोविड-19 का कहर शुरू हुआ था तो महामारी के कारण 1.48 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

भारत में 2020 में 82 लाख लोगों की मौत, Covid-19 से 1.48 लाख लोगों की जान गई: RGI

Covid Case Update

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: भारत के महापंजीयक (RGI) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में देश में 81.2 लाख लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा 2019 की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है जब देश में 76.4 लाख लोगों की मौत हुई थी.

वर्ष 2020 में जब देश में पहली बार कोविड-19 का कहर शुरू हुआ था तो महामारी के कारण 1.48 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. यह संख्या 2021 की तुलना में काफी कम है जब महामारी के कारण 3.32 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी.

पढ़ें- Covid-19: क्या दिल्ली में फिर आ सकती है कोरोना की भयंकर लहर?

मंगलवार सुबह उपलब्ध कराए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2020 की शुरुआत से अब तक 5,23,889 लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं.

पढ़ें- Raj Thackeray पर उद्धव सख्त! इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

वर्ष 2020 के लिए RGI की रिपोर्ट 'नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत की महत्वपूर्ण सांख्यिकी' में कहा गया है कि पंजीकृत मौतों के मामले में, आंकड़ा 2019 में 76.4 लाख था जो 2020 में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 81.2 लाख हो गया.

इन राज्यों में जन्म पंजीकरण में बड़ा लैंगिक अंतर
भारत के महापंजीयक (आरजीआई) द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के अनुसार बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में 2020 में लड़कियों की तुलना में लड़कों के जन्म के पंजीकरण में बहुत अधिक अंतर दर्ज किया गया.

पंजीकृत जन्म के लैंगिक वर्गीकरण से पता चलता है कि उक्त वर्ष में जन्म के बाद पंजीकृत की गई लड़कियों की संख्या पंजीकृत किये गये लड़कों से लगभग 4 प्रतिशत कम है. RGI की रिपोर्ट 'वर्ष 2020 के लिए नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित महत्वपूर्ण सांख्यिकी’ में कहा गया है कि भारत में 2020 में कुल 2,42,22,444 बच्चों के जन्म पंजीकृत किए गए, जिनमें से 1,25,96,700 (52 फीसदी) लड़के और 1,16,24,933 (48 फीसदी) लड़कियां हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जन्म पंजीकरण के मामले में यह अंतर बहुत अधिक है. वहीं, आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 में बिहार में प्रति लाख जनसंख्या में 1600.8 लड़कों के जन्म की तुलना में 1443.8 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया.

मध्य प्रदेश में 2020 में प्रति लाख जनसंख्या में 867.7 लड़कों के जन्म की तुलना में 785.9 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया. गुजरात में 577.8 लड़कों के जन्म की तुलना में 525.4 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया. हरियाणा में 309.7 लड़कों के जन्म की तुलना में 282.1 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया.

झारखंड में 339.2 लड़कों के जन्म की तुलना में 309.2 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया और महाराष्ट्र में 895 लड़कों के जन्म की तुलना में 817 लड़कियों का जन्म पंजीकृत किया गया. उत्तर प्रदेश में 2524.0 लड़कों के जन्म की तुलना में 2330.1 लड़कियों का जन्म और राजस्थान में 977.3 लड़कों के जन्म की तुलना में 892.0 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया. दूसरी ओर, मृत्यु पंजीकरण के मामले में देश में पुरुष पंजीकरण का हिस्सा महिलाओं की तुलना में लगभग 20.4 प्रतिशत अधिक है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement