Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Himachal Pradesh New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए CM, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

Himachal CM Oath Taking Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए सीएम बन गए हैं. उन्होंने 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

Himachal Pradesh New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए CM, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें सीएम के तौर पर शपथ ली

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने शिमला के रिज मैदान में आज, 11 दिसंबर को 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए.

वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्य में पहली बार कोई उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.  सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की पत्नी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की. प्रतिभा से मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि वह राज्य में पार्टी की मुखिया हैं. सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं.

सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़े सीएम भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा भी पहुंचे थे. सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लेकर जो भ्रम था कि उत्तर भारत में नहीं जीत सकते, हमने उस भ्रम को तोड़ दिया है. वहीं, कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला में कहा कि वह बहुत खुश हैं.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh New CM: हिमाचल की कमान संभालने को तैयार सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानिए कौन हैं, कैसा रहा है सियासी सफर

चौथी बार चुने गए विधायक
सिक्खू  2003 में हिमाचल की नादौन विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़े और चुनाव जीते. इसके बाद 2007, 2017 और अब 2022 में इस सीट से लगातार चौथी बार विधायक चुनकर आए हैं. उन्हें 2008 में प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था. 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh New CM: ड्राइवर के बेटे सुखविंदर सिंह सुक्खू बने सीएम, बेचते थे दूध, 5 पॉइंट्स में जानिए उनकी कहानी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement